Arjun Kapoor Dating: इस हसीना पर आया अर्जुन कपूर का दिल, लॉर्ड्स से वायरल तस्वीरों पर उठे सवाल

Arjun Kapoor Relationship Status: 7 सालों तक मलाइका अरोड़ा को डेट करने के बाद अर्जुन कपूर का नाम एक और हसीना के साथ जुड़ता हुआ दिख रहा है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि कंटेट क्रिएटर साहिबा बाली है।
Arjun Kapoor Dating Rumours with Sahiba Bali
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Arjun Kapoor Dating Rumours with Sahiba Bali: फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में अर्जुन कपूर को लॉर्ड्स स्टेडियम में स्पॉट किया गया था।

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन का नाम लगातार कई हसीनाओं के साथ जुड़ता हुआ आ रहा है। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, जो है एक्टर और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली का। दरअसल इन दोनों के डेटिंग की खबरें काफी पहले से चर्चा में थी, लेकिन अब लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों को साथ में देखकर डेटिंग की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

वायरल तस्वीरों ने मचाया बवाल

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली हाल ही में लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच देखते हुए स्पॉट हुए थे। यहां साहिबा और अर्जुन के साथ होने की खबरें सामने आते ही पूरे इंटरनेट पर खलबली मच गई। इन दोनों की साथ की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद डेटिंग की अटकलें और भी ज्यादा बढ़ गई है।

साहिबा की स्टोरी में भी दिखे अर्जुन

सोशल मीडिया क्रिएटर और क्रिकेट क्रिकेट रिप्रेजेंटेटिव साहिबा बाली ने हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम से जुड़ी कुछ तस्वीरे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा साहिबा और अर्जुन की साथ में आयी फोटो को देखकर हो रही है। साहिबा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर की। इस स्टोरी को शेयर करने के बाद इन दोनों की डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल होने लगी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए सवाल

तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके मैचिंग आउटफिट्स को भी चर्चा का विषय बनाया, जबकि कई फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं देना भी शुरू कर दिया। हालांकि, यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं।

मलाइका के साथ रिश्ते में थे अर्जुन

अर्जुन पहले मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2018 में डेटिंग शुरू की और 2024 में अलग हो गए। उनके रिश्ते पर अक्सर अनचाही बातें होती थीं क्योंकि उनके बीच लगभग 12 साल का एज डिफ़रेंस था। जब तक अर्जुन या साहिबा सीधे तौर पर कुछ नहीं कहते, उनके लॉर्ड्स की आउटिंग बस यही रहती है: दो दोस्त एक साथ क्रिकेट मैच देखते हैं जबकि इंटरनेट खाली जगहें भरता रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com