आलिया भट्ट और नीतू कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर की रामायण के लिए आलिया भट्ट का खास अंदाज, ब्लू साड़ी में पहुंचीं एक्ट्रेस, नीतू कपूर ने लूटी महफिल

Ramayana Grand Premiere: रणबीर कपूर की 'रामायण' के ग्रैंड प्रीमियर में आलिया भट्ट और नीतू कपूर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में 73 करोड़ रुपये पार कर चुकी है।

सोनाली झा

Highlights

  • मुंबई में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ग्रैंड प्री-रिलीज स्क्रीनिंग इवेंट आयोजित हुआ।

  • आलिया भट्ट सी-फोम ब्लू साड़ी और नीतू कपूर ब्राउन मोनोक्रोम आउटफिट में नजर आईं।

  • Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की भारत में एडवांस बुकिंग 73.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Ramayana Grand Premiere Alia Bhatt And Neetu Kapoor: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का मुंबई में आज ग्रैंड प्री-रिलीज स्क्रीनिंग और रेड कार्पेट इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस खास मौके पर फिल्म से जुड़े कई सितारे और फिल्मी हस्तियां शामिल हो रही हैं।

रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में इवेंट में पहुंचीं। दोनों के लुक ने सबका ध्यान खींच लिया। मुंबई में आयोजित 'रामायण' की स्क्रीनिंग के लिए आलिया भट्ट ने सी-फोम ब्लू रंग की हल्की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने हॉल्टरनेक एम्बेलिश्ड ब्लाउज कैरी किया। उनका यह लुक काफी आकर्षक नजर आया।

नीतू कपूर का दिखा स्टाइलिश अंदाज

वहीं, नीतू कपूर ने अपने लिए एक मॉडर्न आउटफिट चुना। वह ब्राउन मोनोक्रोम सेट में दिखाई दीं, जिसमें काउल नेक टॉप और वाइड लेग्ड ट्राउजर शामिल थे। बता दें कि फिल्म का पहला प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था। अब भारत में इसकी रिलीज से पहले मुंबई में खास स्क्रीनिंग रखी गई है।

रामायण की एडवांस बुकिंग

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पांच शो डेट्स के लिए एडवांस बुकिंग से 73.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें ब्लॉक सीटों को हटाकर कमाई 58.57 करोड़ रुपये बताई गई है। फिल्म के कुल 60,124 शोज के लिए अब तक 18.67 लाख टिकट बिक चुके हैं। प्रीमियर डे की कमाई 32.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म की जबरदस्त डिमांड

'रामायण' को विदेशों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। Sacnilk की 2 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 4 नवंबर के पेड प्रीव्यू शोज के लिए 51 हजार से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं। वहीं, 4 से 8 नवंबर के शुरुआती पांच दिनों के लिए यहां 1.40 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। मौजूदा टिकट बिक्री के आधार पर फिल्म से नॉर्थ अमेरिका में शुरुआती पांच दिनों में करीब 13 से 14 मिलियन डॉलर की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

दो हिस्सों में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?