नीतू कपूर को ऋषि कपूर से मिलने नहीं देती थीं मां, डेट पर कजिन को भेजती थीं साथ, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी

Rishi Kapoor Birth Anniversary: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी की 1974 में ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। हालांकि, नीतू की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं।
Rishi Kapoor Birth Anniversary
नीतू कपूर और ऋषि कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Neetu Kapoor And Rishi Kapoor Love Story: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में नीतू कपूर और ऋषि कपूर का नाम जरूर लिया जाता है। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। नोक-झोंक से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। हालांकि, इस रिश्ते के सफर में दोनों को कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। यहां तक कि एक समय नीतू कपूर की मां ही दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात साल 1974 में फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी। उस समय नीतू महज 15 साल की थीं। ऋषि कपूर उन्हें सेट पर अक्सर परेशान किया करते थे और उनकी नोक-झोंक चलती रहती थी। शुरुआत में नीतू को ऋषि की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती थी, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

ऋषि की गर्लफ्रेंड्स को लिखती थीं लव लेटर

दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि नीतू ऋषि की मदद करने लगी थीं। बताया जाता है कि ऋषि दूसरी लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए नीतू से उनके लिए लव लेटर लिखवाते थे। उस समय दोनों के बीच रोमांस जैसा कुछ नहीं था। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। ऋषि कपूर के एक रिश्ते के खत्म होने के बाद उनकी और नीतू की नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

नीतू की मां बन गई थीं रिश्ते में अड़चन

जब नीतू कपूर की मां राजी सिंह को बेटी और ऋषि कपूर के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया। नीतू उस समय अपने करियर के पीक पर थीं और उनकी मां चाहती थीं कि वह पहले अपने करियर पर ध्यान दें। नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार काफी प्रोटेक्टिव था। जब वह ऋषि के साथ डेट पर जाती थीं, तो उनकी मां उनके कजिन को भी साथ भेज देती थीं।

Rishi Kapoor Birth Anniversary
मिर्जापुर द मूवी की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 24 करोड़ के पार पहुंची कमाई, अब 30 करोड़ पर नजर

आखिरकार परिवार ने दी रिश्ते को मंजूरी

नीतू कपूर और ऋषि कपूर किसी बहाने कजिन को अकेला छोड़कर निकल जाते थे। तमाम पाबंदियों और मुश्किलों के बावजूद नीतू और ऋषि का रिश्ता मजबूत होता गया। आखिरकार परिवार भी दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गया और 22 जनवरी 1980 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनकी प्रेम कहानी बॉलीवुड की यादगार लव स्टोरीज में शामिल हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com