रामायण पार्ट 1 की कहानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सीता हरण पर खत्म होगी 'रामायण पार्ट 1' की कहानी, पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल बनेंगे हनुमान

Ramayana Post Credit Scene: 'रामायण पार्ट 1' का अंत सीता हरण और जटायु के संघर्ष से होगा। पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल हनुमान के रूप में दिखेंगे। जानें पार्ट 2 की कहानी कहां से शुरू होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • 'रामायण पार्ट 1' का अंत सीता हरण और जटायु-रावण के संघर्ष से होगा।

  • सीता के अपहरण की खबर सुनकर राम और लक्ष्मण रावण के खिलाफ युद्ध का संकल्प लेंगे।

  • पोस्ट-क्रेडिट सीन में किष्किंधा और सुग्रीव की झलक दिखाई जाएगी।

Ramayana Part 1 Climax: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की कहानी दर्शकों को रामायण के एक अहम पड़ाव तक लेकर जाती है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म में जहां भगवान राम के जीवन की शुरुआत और रावण की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है, वहीं इसका अंत सीता हरण के साथ होता है। फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों के मन में अगले भाग को लेकर उत्सुकता पैदा करता है। खास बात यह है कि फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की हनुमान के रूप में झलक भी देखने को मिलती है।

फिल्म के सबसे अहम और भावुक हिस्सों में सीता हरण का प्रसंग शामिल है। कहानी में रावण यानी यश सीता यानि साई पल्लवी का अपहरण कर लेता है। इस दौरान पक्षीराज जटायु सीता को बचाने के लिए रावण से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच भीषण संघर्ष होता है, लेकिन रावण जटायु को घायल कर आगे बढ़ जाता है। यह दृश्य फिल्म के क्लाइमेक्स को इमोशनल और प्रभावशाली बनाता है।

सीता के अपहरण की मिलती है जानकारी

इसके बाद भगवान राम यानी रणबीर कपूर और लक्ष्मण को जटायु से सीता के अपहरण की जानकारी मिलती है। सीता से बिछड़ने का दुख दोनों भाइयों के चेहरे पर साफ नजर आता है। हालांकि, उनका शोक जल्द ही दृढ़ संकल्प में बदल जाता है। राम रावण के खिलाफ युद्ध करने का प्रण लेते हैं। उनका संवाद 'ये राम का वचन है' फिल्म के अंत को एक दमदार मोड़ देता है।

पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखेंगे हनुमान

फिल्म रामायण का पोस्ट-क्रेडिट सीन भी कहानी के लिहाज से काफी अहम है। इसमें किष्किंधा की झलक दिखाई जाती है, जहां सुग्रीव को सीता के छोड़े हुए आभूषण मिलते हैं। इसके बाद भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की शानदार झलक दिखाई जाती है। यह सीन साफ संकेत देता है कि अगले भाग में राम और हनुमान के मिलन की कहानी देखने को मिलेगी।

कहां से शुरू होगी रामायण पार्ट 2 की कहानी

'रामायण पार्ट 2' की कहानी सीता की खोज से आगे बढ़ेगी। इसमें राम और लक्ष्मण की सुग्रीव और वानर सेना से मित्रता, हनुमान से मुलाकात और सीता की तलाश के लिए लंका तक पहुंचने की तैयारी दिखाई जाएगी। इसके बाद समुद्र पार करने और रावण की लंका पर आक्रमण की कहानी आगे बढ़ेगी।

दूसरे भाग में राम और रावण के बीच होने वाला महासंग्राम कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है। फिल्म के इस हिस्से में हनुमान की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण होगी। मेकर्स के मुताबिक, 'रामायण पार्ट 2' साल 2028 में रिलीज होगी। ऐसे में पहले भाग के अंत ने दर्शकों के सामने कई सवाल छोड़ दिए हैं और अब उन्हें अगले भाग का इंतजार रहेगा।

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे