

मनोज तिवारी ने बनारस की गलियों में चलाया रिक्शा, बेची साड़ियां
घुटनों पर बैठकर पत्नी सुरभि को किया रोमांटिक प्रपोज
पति के प्यार भरे अंदाज पर इमोशनल हुईं सुरभि, गले लगकर रोईं
Manoj Tiwari Pati Patni Aur Panga Video: कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में सांसद मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं। इस शो में मनोज तिवारी का सबसे अनोखा अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है।
पति पत्नी और पंगा में सांसद मनोज तिवारी अपनी पत्नी के साथ बनारस की गलियों में घुमते हुए देखे जा सकते है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में वो अपनी पत्नी को डेट पर ले जाने के लिए वेटर का काम करते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही उन्होंने घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी को प्रपोज भी किया।
जियो हॉटस्टार पर पति पत्नी और पंगा के लेटेस्ट प्रोमो में सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी को बनारस की गलियों में एक अजब-गजब टास्क पूरा करने का मौका मिला है। जिसमें उन्हें अपनी पत्नी के लिए मेहनत से रुपये कमाने है। इस प्रोमो में मनोज तिवारी को पत्नी को डेट पर ले जाने के लिए रेस्टॉरेंट में वेटर का काम करते हुए, रिक्क्षा चलाते हुए और बनारसी साड़ियां बेचते हुए देखने के लिए मिला है।
पति पत्नी और पंगा के इस एपिसोड में मनोज तिवारी का रोमांटिक अंदाज सामने आने वाला है। इस प्रोमो वीडियो में वो अपनी पत्नी सुरभि तिवारी को बोट राइड के लिए लेकर जाते है। साथ ही इस वीडियो में मनोज सुरभि को बाइक राइड डेट पर भी लेकर जाते हुए दिखायी देते है। हालांकि इस प्रोमो का सबसे खास हिस्सा वो है, जब मनोज तिवारी घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी को प्रपोज करते हैं।
मनोज तिवारी के घुटनों पर बैठकर प्रपोज करने के बाद उनकी पत्नी काफी इमोशनल हो जाती हैं। मनोज तिवारी अपनी पत्नी को आय लव यू भी कहते हैं और साथ ही ये भी कहते है कि तुम बहुत अच्छी हो। अपने पति के मुंह से ये प्यार भरी बातें सुनकर सुरभि खुद को रोक नहीं पाती और वो मनोज तिवारी के गले लगकर रोने लगती है।
सोशल मीडिया पर भी मनोज तिवारी और सुरभि का यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। फैंस दोनों की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसी ने उन्हें क्यूट कपल बताया, तो किसी ने मनोज तिवारी को शो की जान कहा।
वहीं, सुरभि ने भी वीडियो पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था। मनोज तिवारी का यह अंदाज दिखाता है कि रिश्ते में प्यार जताने के लिए बड़े तोहफों से ज्यादा मायने छोटी-छोटी कोशिशों और साथ बिताए खास पलों के होते हैं।