फैसल मलिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ramayana Update: ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा की रामायण में एंट्री, फैसल मलिक निभाएंगे कुंभकर्ण का दमदार किरदार

Ramayana Film Cast: रामायण में फैसल मलिक कुंभकर्ण का किरदार निभाएंगे। फैसल मलिक ने यश के साथ इंट्रोडक्शन सीन शूट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर राम और साईं पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगे।

सोनाली झा

Ranbir Kapoor Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा यानी फैसल मलिक की एंट्री की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में रावण के भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैसल मलिक को कुंभकर्ण के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है। इससे पहले इस रोल के लिए बॉबी देओल का नाम चर्चा में था, लेकिन अब मेकर्स ने फैसल मलिक को यह अहम भूमिका सौंपी है। उनकी पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस इस किरदार के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, फैसल मलिक ने हाल ही में कुंभकर्ण के इंट्रोडक्शन सीन की शूटिंग पूरी की है। इस सीन में उनके साथ Yash नजर आए, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। यह शूट मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में इंटरनेशनल एक्शन टीम के साथ किया गया।

बाकी एक्शन सीन्स की शूटिंग बाकी

खबरों के मुताबिक, कुंभकर्ण और राम के बीच होने वाले युद्ध के सीन्स की शूटिंग अभी बाकी है। मेकर्स इन सीन्स को बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे फिल्म को एक भव्य रूप दिया जा सके। फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है कि मेघनाद के किरदार के लिए राघव जुयाल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

रामायण में पहले से ही कई बड़े सितारे जुड़े हुए हैं। रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कई कास्टिंग अपडेट्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी