रामायण की कमाई  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'रामायण' ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, इन 7 फिल्मों को पछाड़कर की ताबड़तोड़ कमाई

Ramayana Day 8 Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने आठवें दिन 35.90 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 'दृश्यम 3' और 'बॉर्डर 2' समेत 7 फिल्मों को पछाड़ा, लेकिन 'धुरंधर 2' से पीछे रही।

सोनाली झा

Highlights

  • 'रामायण' ने आठवें दिन रात 8:30 बजे तक 35.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • फिल्म की कुल नेट कमाई 547 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

  • आठवें दिन की कमाई में 'रामायण' ने 'दृश्यम 3' और 'बॉर्डर 2' समेत 7 फिल्मों को पीछे छोड़ा।

Ranbir Kapoor Film Ramayana Day 8 Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को मिल रहे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का असर इसकी कमाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, आठवें दिन की कमाई के मामले में फिल्म अभी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से पीछे है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने आठवें दिन रात 8:30 बजे तक 35.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

रामायण का नेट कलेक्शन

फिल्म रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 32.36 करोड़ रुपये बताया गया। इस दिन फिल्म को देशभर में 18,093 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 31.3 प्रतिशत रही। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 547 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 653.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आठवें दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 30.24 करोड़ रुपये कमाए, जबकि कन्नड़ में 2.51 करोड़, तमिल में 1.59 करोड़ और तेलुगू में 1.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इन 7 फिल्मों को छोड़ा पीछे

आठवें दिन की कमाई के मामले में 'रामायण' ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में 'दृश्यम 3' (14.50 करोड़), 'बॉर्डर 2' (10.75 करोड़), 'मिर्जापुर: द मूवी' (9.50 करोड़), 'आवारापन 2' (5.75 करोड़), 'भूत बंगला' (5.57 करोड़), 'धमाल 4' (5.50 करोड़) और 'हनुमान अंश' (4 लाख रुपये) शामिल हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की फिल्म अभी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से पीछे है। 'धुरंधर 2' ने अपने आठवें दिन 49.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब देखना होगा कि 'रामायण' के फाइनल आंकड़े इस रिकॉर्ड को चुनौती दे पाते हैं या नहीं।

पहले हफ्ते में भी हुई शानदार कमाई

'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। दूसरे दिन 48.05 करोड़, तीसरे दिन 69.80 करोड़, चौथे दिन 56.15 करोड़, पांचवें दिन 107.50 करोड़, छठे दिन 94.10 करोड़ और सातवें दिन 70.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश अहम भूमिकाओं में हैं। इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है, जिसकी रिलीज अब 2028 में प्रस्तावित है।

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब