Ramayana Collection: रणबीर कपूर की रामायण ने एक हफ्ते में कर डाली बंपर कमाई, 504 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Ramayana Day 7 Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सातवें दिन फिल्म ने भारत में 504 करोड़ और दुनियाभर में 823 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
Ramayana OTT Release
रणबीर कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'रामायण' ने सातवें दिन रात 8 बजे तक भारत में 63.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 504.26 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Ranbir Kapoor Ramayana Day 7 Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसका असर इसकी कमाई पर भी साफ नजर आ रहा है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और फेस्टिव वीक का फिल्म को पूरा फायदा मिला है। यही वजह है कि रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है।

रामायण ने भारत में 504 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने सातवें दिन रात 8 बजे तक 63.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 42.4 फीसदी दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 504.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

पहले दिन से अब तक ऐसा रहा कलेक्शन

फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 69.80 करोड़ रुपये हो गई। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 56.15 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दर्ज किया और 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन इसकी कमाई 94.10 करोड़ रुपये रही। अब सातवें दिन भी फिल्म ने 63.81 करोड़ रुपये का शुरुआती कलेक्शन कर लिया है।

Ramayana OTT Release
ग्रीस में रचाई शादी, रजनीकांत बने गवाह, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की पहली तस्वीर वायरल

दुनियाभर में भी छाई रामायण

बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी ‘रामायण’ का शानदार प्रदर्शन जारी है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, छह दिनों में फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 297 करोड़ रुपये कमाए थे। सातवें दिन के प्रदर्शन के बाद इसका विदेशी कारोबार भी 300 करोड़ रुपये के पार पहुंचने की उम्मीद है।

दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म की कहानी

‘रामायण’ के पहले पार्ट में भगवान राम के वनवास से लेकर सीता हरण और रावण से जुड़े प्रसंगों को दिखाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है।