सलमान खान की 'मातृभूमि' से भिड़ेगी श्रद्धा कपूर की 'ईठा', भाईजान ने रिलीज से पहले दिखाया बड़ा दिल

Salman Khan Reaction On Eetha: सलमान खान की 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की 'ईठा' 4 दिसंबर को रिलीज होंगी। बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच सलमान ने श्रद्धा और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
Salman Khan Support Shraddha Kapoor Eetha
सलमान खान और श्रद्धा कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सलमान खान और श्रद्धा कपूर की फिल्में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होंगी।

  • दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

  • सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'ईठा' का पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया।

Salman Khan Support Shraddha Kapoor Eetha: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' भी थिएटर्स में दस्तक देगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस क्लैश के बीच सलमान खान ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।

अभिनेता ने अपनी फिल्म के साथ रिलीज हो रही 'ईठा' की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धा कपूर, फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स को टैग करते हुए लिखा कि ईठा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मैडॉक फिल्म्स ने सलमान खान के पोस्ट रिएक्ट

सलमान खान के इस पोस्ट पर मैडॉक फिल्म्स ने भी प्रतिक्रिया दी। प्रोडक्शन हाउस ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा कि प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद, सलमान सर। बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज होने जा रही फिल्मों के बीच इस तरह का समर्थन फिल्म इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल दिखाता है।

Salman Khan Support Shraddha Kapoor Eetha
सलमान खान की 'मातृभूमि' ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, 24 घंटे में ट्रेलर को मिले 5 करोड़ व्यूज

विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बनी है ईठा

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा उनके लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए वह दो साल से ज्यादा समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा उन्हीं का किरदार निभा रही हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करिश्मा शर्मा, लक्ष्मण उतेकर और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इसमें श्रद्धा के अलावा नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

गलवान घाटी की घटना पर आधारित है मातृभूमि

वहीं सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अंकुर भाटिया, जेन शॉ, मुकेश ऋषि और प्रशांत तमांग भी नजर आएंगे।