‘धुरंधर 2’ पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के राम गोपाल वर्मा (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के राम गोपाल वर्मा, बोले- कब्रिस्तान में दफ्न हो जाएंगे प्रोजेक्ट

Dhurandhar 2 Controversy: राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री धुरंधर 2 की सफलता को पचा नहीं पा रही है।

सोनाली झा

Ram Gopal Varma Reaction To Dhurandhar 2 Success: बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इंडस्ट्री के कई बड़े नामों की खामोशी ने वर्मा को नाराज कर दिया है।

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि निर्देशक आदित्य धर ने बॉलीवुड की नाक के नीचे बम फोड़ दिया, लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री इस फिल्म को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ की गूंज इतनी तेज है कि बॉलीवुड की तालियां शायद “दूरी की वजह से सुनाई नहीं दे रही हैं।” उनके अनुसार, यह चुप्पी दर्शाती है कि इंडस्ट्री इस फिल्म की सफलता को पचा नहीं पा रही है।

प्रोपेगेंडा बताकर फिल्म को किया जा रहा नजरअंदाज

वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ बताकर उसकी सफलता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि दर्शक फिल्म को भूल जाएं और इंडस्ट्री फिर से पुराने फॉर्मूले पर आधारित फिल्में बनाती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘धुरंधर 2’ ने इंडस्ट्री के कई लोगों को असहज कर दिया है, क्योंकि यह फिल्म कंटेंट और प्रस्तुति के स्तर पर एक नया मानदंड स्थापित कर रही है।

सच्चाई का सामना करें बॉलीवुड

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा कि बॉलीवुड के लोग इस फिल्म की सफलता के सामने “पैरालाइज” हो गए हैं और उन्हें यह समझ आ गया है कि उनकी आने वाली फिल्में ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नहीं कर पाएंगी। उन्होंने इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह की फिल्मों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो कई प्रोजेक्ट्स सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले ही कब्रिस्तान में दफ्न हो जाएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर कायम है धुरंधर 2 का जलवा

रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों का जबरदस्त प्यार बटोर रही है। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है। राम गोपाल वर्मा का यह बयान एक बार फिर बॉलीवुड के अंदरूनी माहौल और प्रतिस्पर्धा पर सवाल खड़े कर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में नई बहस छिड़ सकती है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?