राम चरण की ‘पेड्डी’ टीम श्रीलंका के लिए रवाना 
मनोरंजन

राम चरण की ‘पेड्डी’ टीम श्रीलंका के लिए रवाना, खूबसूरत लोकेशंस पर होगा अगला शूटिंग शेड्यूल

Ram Charan film Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का अगला शूटिंग शेड्यूल अब श्रीलंका में शुरू होने जा रहा है। ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू साना कर रहे हैं, जो ‘उप्पेना’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।

सोनाली झा

Ram Charan Peddi Team Leaves for Sri Lanka: साउथ सुपरस्टार राम चरण ने आरआरआर और रंगस्थलम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। अब एक्टर अपनी अगली मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक राम चरण को एक नए और दमदार अवतार में देखने के लिए बेताब हैं।

अब खबर है कि ‘पेड्डी’ का अगला शूटिंग शेड्यूल श्रीलंका में शुरू होने जा रहा है। फिल्म की टीम और राम चरण इस सिलसिले में श्रीलंका के लिए रवाना हो गए हैं। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर राम चरण और टीम की एयरपोर्ट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि टीम पेड्डी अगली शूटिंग शेड्यूल के लिए श्रीलंका रवाना हो रही है। शूट इस खूबसूरत द्वीप देश के शानदार लोकेशंस पर होगा। और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

फिल्म में दमदार स्टारकास्ट

जानकारी के अनुसार, इस शेड्यूल में फिल्म के कुछ भव्य एक्शन सीक्वेंस और महत्वपूर्ण क्लाइमेक्स सीन शूट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के जंगलों और तटीय इलाकों में शूटिंग की जाएगी, जिससे फिल्म को एक विजुअली शानदार टच दिया जा सके। ‘पेड्डी’ को बुची बाबू साना ने लिखा और निर्देशित किया है, जो पहले ‘उप्पेना’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी पेड्डी

‘पेड्डी’ का निर्माण वेंकट सतीश किलारु कर रहे हैं, और फिल्म को कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भारत में हुई थी, जहां एक्शन और इमोशनल सीन फिल्माए गए थे। अब श्रीलंका का यह शेड्यूल पूरा होने के बाद टीम फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर फोकस करेगी। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म के अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं, और राम चरण का नया लुक पहले से ही ट्रेंड में बना हुआ है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन