Rakhi Sawant Govinda Controversy: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के बीच की नजदीकियों को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। लालबागचा राजा के दर्शन से लेकर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में आ रहा है।
अब इस पूरे विवाद में राखी सावंत की एंट्री हो गई है। राखी सावंत ने पैपराजी के सामने आकर गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर खुलकर अपनी बात रखी और जमकर गुस्सा जाहिर किया। उनके इस बेबाक बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पैपराजी से बातचीत करते हुए राखी सावंत ने गोविंदा के लिए अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीधे तौर पर गोविंदा को कहा कि आज पूरा देश उनके व्यवहार से दुखी और निराश है। इसके फौरन बाद राखी सावंत का ध्यान कोमल रानी स्वर्णकार की ओर चला गया।
उन्होंने तीखे लहजे में सवाल उठाया कि यह कोमल कौन हैं, जो उनके और इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही हैं। राखी का आरोप था कि गोविंदा के साथ मिलने के कारण ही वह इस तरह की बातें कर रही हैं।
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए राखी सावंत ने गोविंदा की पत्नी सुनीता का जिक्र किया। उन्होंने कोमल को कड़े शब्दों में वॉर्निंग दी कि वे उनसे पंगा न लें। राखी ने साफ शब्दों में कहा कि वह सुनीता नहीं हैं और अगर कोई उनसे उलझने की कोशिश करेगा तो वे चुप नहीं बैठेंगी।
इतना ही नहीं, मीडिया के सामने उन्होंने गोविंदा संग जुड़ रहे अफवाहों के बीच कोमल के लिए काफी तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। जब पैपराजी ने कोमल द्वारा कथित तौर पर सिंदूर लगाने पर सवाल पूछा, तो उन्होंने टिप्पणी कसते हुए पूछा कि क्या यह गोविंदा के नाम का सिंदूर है।
विवादों के बीच राखी सावंत ने गोविंदा के लिए अपनी बचपन की दीवानगी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही गोविंदा की बहुत बड़ी फैन रही हैं और उनकी फिल्में देखने में उन्होंने बहुत पैसे खर्च किए हैं।
इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक्टर गोविंदा से अपने 65,999 रुपये वापस मांगे। राखी ने दावा किया कि उन्होंने गोविंदा की फिल्में देखने में इतनी बड़ी रकम उड़ाई है, जो अब उन्हें वापस चाहिए।