

Kangana Ranaut Slam Rakhi Sawant: बॉलीवुड की क्वीन और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपनी बेबाकी का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसे सुनकर राखी के भी होश उड़ गए होगें।
दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत ने एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर कई भद्दी टिप्पणियां की थी। जिसके बाद कंगना रनौत ने भी सामने आकर राखी के इस बयान पर तेज तर्रार पलटवार किया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राखी को लेकर एक लंबा नोट शेयर किया है।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी नोट पर लिखा कि सिर्फ राखी ही नहीं बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो किसी सफल महिला को देखकर उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं। ऐसे लोग अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं पर बार-बार पर्सनल अटैक करते हैं। अब महिलाओं को इस तरह के लगातार होने वाले हमलों से खुद को कमजोर या अपमानित महसूस करना बंद करना चाहिए। हर बार खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देते रहना जरूरी नहीं है।
आगे कंगना रनौत ने लिखा कि तो हाँ मेरी प्यारी! तुम भी सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हो, लेकिन अंदाज़ा लगाओ क्या। बदकिस्मती से किसी को तुमसे कुछ नहीं चाहिए, याद रखना तुम्हारे सारे एहसान मिलकर भी तुम्हें स्वीपर की नौकरी नहीं दिला पाए, उसके लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट की ज़रूरत होती है, इसलिए बेफिक्र रहो, एहसान हो या न हो, तुम कहीं नहीं जा रहे हो, इसलिए बैठ जाओ, मेरी रील्स देखो और रोते रहो।
दरअसल, यह पूरा विवाद राखी सावंत के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ। राखी ने बातचीत के दौरान भाजपा नेताओं को लेकर यौन संकेत वाले और आपत्तिजनक कमेंट किए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गए हैं। बातचीत के दौरान राखी कहती हैं कि मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना में उन्हें हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो कुछ भी उन्होंने आपको दिया, वह मैं भी आपको दे सकती हूं।