राजपाल यादव ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात 
मनोरंजन

वृंदावन पहुंचे राजपाल यादव, प्रेमानंद महाराज जी के सामने सुनाया मनसुखा वाला किस्सा

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिले, जिसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की। वीडियो में राजपाल हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में सबको हंसा देते हैं।

सोनाली झा

Rajpal Yadav met Premanand Maharaj: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि अपनी वास्तविक जिंदगी में भी अपनी सादगी, विनम्रता और ह्यूमर से लोगों के दिल जीत लेते हैं। हाल ही में अभिनेता ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की, जिसकी वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो में राजपाल यादव हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए और इस दौरान आश्रम का माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

राजपाल यादव वृंदावन स्थित आश्रम में महाराज जी के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए दिखते हैं। महाराज जी उनसे प्यार भरे अंदाज में पूछते हैं कि कैसे हो? इस पर राजपाल मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि महाराज जी, मैं तो आते वक्त बहुत कुछ बोलने की तैयारी करके आया था, लेकिन आपके सामने आते ही सब भूल गया। अब तो समझ नहीं आता कि क्या कहूं। यह सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति, इन्क्लूंडिंज महाराज जी, जोर-जोर से हंसने लगता है।

राजपाल यादव ने कही ये बात

राजपाल आगे कहते हैं कि महाराज जी, मुझे लगता है मानो अभी भी द्वापर युग चल रहा है। कन्हैया हैं, सखा मंडल है, और मैं… मैं तो उस मंडल का मनसुखा हूं। असली मनसुखा तो मैं ही था। उनके इस प्यारे और नटखट संवाद पर महाराज जी ठहाके लगाते हैं और पूरी सभा में हंसी की लहर दौड़ जाती है। संत प्रेमानंद महाराज हंसते हुए जवाब देते हैं कि जो पूरे देश-दुनिया में हंसी बांटता है, वह मनसुखा तो जरूर है। तुम बहुत अच्छा काम कर रहे हो। बस नाम जपते रहो, राधे राधे बोलते रहो।

राजपाल यादव का सरल और हास्यपूर्ण अंदाज

राजपाल विनम्रता से सिर झुकाते हैं और कहते हैं कि यह क्षण उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि मंसुखा, जिन्हें मधुमंगल भी कहा जाता है, भगवान कृष्ण के बाल मित्रों में से एक थे। राजपाल ने इस नाम से खुद को जोड़कर अपनी आध्यात्मिक भावनाओं को बेहद सरल और हास्यपूर्ण अंदाज में व्यक्त किया।

राजपाल यादव और महाराज की मुलाकात

मुलाकात के अंत में राजपाल दो मंत्र सुनाते हैं जो उन्हें पूरी तरह याद हैं। महाराज जी उन्हें निरंतर नामजप करने और अपने आध्यात्मिक मार्ग पर चलते रहने का आशीर्वाद देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि राजपाल यादव का हास्य,और महाराज जी का स्नेह दोनों अनमोल हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट