मनोरंजन

फैंस को लगा झटका! जेल से बाहर नहीं आए राजपाल यादव, पत्नी राधा ने कर दिया वायरल वीडियो पर बड़ा खुलासा

Rajpal Yadav Wife Statement: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के तिहाड़ जेल से रिहा होने की खबर सामने आई थी। जिस पर उनकी पत्नी राधा ने चुप्पी तोड़ी और वायरल वीडियो की सच्चाई भी बताई।

स्नेहा मौर्या

Rajpal Yadav Viral Video Truth: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पिछले करीब दस दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह मीडिया से बातचीत करते और सुपरस्टार सलमान खान की तारीफ करते नजर आ रहे थे। वीडियो के सामने आते ही अफवाह फैल गई कि राजपाल जेल से रिहा हो चुके हैं।

राजपाल यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियो में राजपाल यादव कार में बैठे दिखाई दे रहे थे और मीडिया को बाइट देते हुए अपने कठिन समय का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद भी कहा था। इस क्लिप को शेयर करते हुए कई यूजर्स ने दावा किया कि अभिनेता तिहाड़ से बाहर आ चुके हैं। फिलहाल, देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और फैंस के बीच हलचल मच गई। हालांकि, सच्चाई कुछ और निकली। यह वीडियो हालिया नहीं, बल्कि पुराना था, जिसे गलत संदर्भ में दोबारा वायरल कर दिया गया।

 पत्नी राधा यादव ने तोड़ी चुप्पी

अफवाहों के बीच राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजपाल अभी भी तिहाड़ जेल में ही हैं और उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 16 फरवरी को होनी है। राधा ने साफ शब्दों में वायरल वीडियो को फेक बताया और कहा कि इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार इस समय धैर्य के साथ कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है।

परिवार और इंडस्ट्री पर कही ये बात

राजपाल यादव की सेहत को लेकर पूछे जाने पर राधा ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार वह ठीक हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि इस मुश्किल समय में परिवार एकजुट है और फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। हालांकि उन्होंने किसी खास अभिनेता का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि कई लोगों ने हौसला बढ़ाया है।

साथ ही राधा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सब कुछ सामान्य होगा और राजपाल यादव बाहर आ जाएंगे। फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर फैली गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैलती अफवाहों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?