राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

छोटे कद की वजह से सपना रहा अधूरा, फिर भी नहीं गई चेहरे की मुस्कान, ऐसे बने राजपाल यादव कॉमेडी के सुपरस्टार

Rajpal Yadav Birthday: शाहजहांपुर के छोटे से गांव से निकलकर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले राजपाल यादव की संघर्ष भरी कहानी। जानिए कैसे मुश्किल हालातों के बावजूद उन्होंने सफलता हासिल की।

स्नेहा मौर्या

Rajpal Yadav Career Journey: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले इस अभिनेता की असल जिंदगी संघर्ष और मुश्किलों से भरी रही है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक छोटे से गांव कुंडरा में 16 मार्च 1971 को जन्मे राजपाल यादव का बचपन बेहद साधारण परिस्थितियों में बीता। उनके पिता नौरंग यादव एक किसान थे और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं थी। गांव में पक्के मकान तक नहीं थे, लेकिन इन परिस्थितियों के बावजूद उनके पिता ने बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान दिया।

राजपाल यादव को बचपन से था कुछ बड़ा करने का सपना

राजपाल यादव बचपन में सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन उनका कद छोटा होने के कारण यह सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने 1992 में थिएटर से अपने सफर की शुरुआत की और भारतेंदु नाट्य अकादमी में अभिनय का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में भी पढ़ाई की। एक्टिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1997 में वह मुंबई पहुंचे और अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की।

फिल्मों में मिली असली पहचान

राजपाल यादव को शुरुआती दौर में टीवी सीरियल्स में छोटे रोल मिले। बाद में उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 1999 में आई फिल्म दिल क्या करे से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म जंगल से मिली, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें हंगामा, गरम मसाला, चुप चुप के, भागम भाग, फिर हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी फिल्में शामिल हैं।

निजी जिंदगी में भी झेली मुश्किलें

राजपाल यादव की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। उनकी पहली पत्नी करुणा का निधन बेटी को जन्म देने के बाद हो गया था, जिससे अभिनेता को गहरा सदमा लगा। उनकी बेटी का नाम ज्योति है। कई सालों बाद उनकी मुलाकात कनाडा में जन्मी राधा यादव से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने शादी कर ली।

छोटे कद के कारण राजपाल यादव को इंडस्ट्री में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई। आज वह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी अभिनेताओं में गिने जाते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें चेक बाउंस केस में जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह 17 फरवरी को रिहा हो गए थे और अपनी भतीजी की शादी में भी शामिल हुए थे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी