रजनीकांत कभी खुद थे कुली 
मनोरंजन

रजनीकांत कभी खुद थे कुली, आज बड़े पर्दे पर निभा रहे हैं खुद की जिंदगी की कहानी

Rajinikanth Upcoming film Coolie: कुली के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे कभी कुली का काम कर चुके हैं। रजनीकांत ने इस दर्दनाक अनुभव को शेयर किया।

सोनाली झा

Rajinikanth Real life Story: सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने दमदार अभिनय से दशकों से दर्शकों का दिल जीता है। एक्शन हो या इमोशन, उनका अंदाज हमेशा लाजवाब रहा है। अब वह अपनी नई फिल्म ‘कुली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें रजनीकांत के साथ आमिर खान जैसे सुपरस्टार भी नजर आने वाले हैं। लेकिन इस इवेंट के दौरान रजनीकांत ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने सबको भावुक कर दिया।

रजनीकांत ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने कई संघर्ष किए। उन्होंने बताया कि मैंने कुली का काम किया है। एक दिन एक शख्स ने मुझे दो रुपये देकर टेंपो में सामान रखने को कहा। उसकी आवाज जानी-पहचानी लगी। फिर पता चला कि वो मेरा कॉलेज फ्रेंड था। वही दोस्त, जिसका मैंने कभी मज़ाक उड़ाया था। उस दिन मैं पहली बार अंदर से टूट गया और रो पड़ा। यह किस्सा उनके संघर्षों की गहराई को बयां करता है।

रजनीकांत की अपकमिंग कुली

रजनीकांत की यह फिल्म ‘कुली’ उनकी असल जिंदगी की झलक भी देती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह अपने दोस्त की हत्या का बदला लेते हैं। फिल्म में आमिर खान का एक्शन अवतार पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगा। उनके किरदार को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है। वहीं, श्रुति हासन, नागार्जुन, उपेंद्र और सत्यराज जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं।

रजनीकांत को मिला आमिर खान का साथ

फिल्म का म्यूजिक भी चर्चा में है और दर्शक इसके हर एलिमेंट को लेकर उत्साहित हैं। 'कुली' न केवल एक्शन से भरपूर है, बल्कि इसमें रजनीकांत की जिंदगी की सच्ची भावनाओं की झलक भी है, जो इसे खास बनाती है। फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही आमिर खान का पोस्टर आउट हुआ था।

रजनीकांत का करियर

रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है, भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता हैं। उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली फिल्मों में काम किया है। 170 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले रजनीकांत, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई