हेमा मालिनी, रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

37 साल बाद बड़े पर्दे पर आएगी रजनीकांत-शत्रुघ्न सिन्हा की ‘हम में शहंशाह कौन’, अधूरी कहानी को मिला अंजाम

Rajinikanth Shatrughan Sinha Film: 37 साल बाद रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा की अधूरी फिल्म हम में शहंशाह कौन अब रिलीज होने जा रही है। 80-90 के दशक में शूट हुई इस फिल्म को AI से रीस्टोर किया गया है।

सोनाली झा

Hum Mein Shahenshah Kaun Release: करीब 37 साल के लंबे इंतज़ार के बाद हिंदी सिनेमा की एक अधूरी कहानी अब आखिरकार पूरी होने जा रही है। सुपरस्टार रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हम में शहंशाह कौन’ अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 80–90 के दशक में पूरी तरह शूट हो चुकी थी, लेकिन कई निजी और पेशेवर कारणों की वजह से कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी। अब आधुनिक तकनीक की मदद से इसे नया जीवन दिया गया है।

फिल्म के निर्माता राजा रॉय के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर रहा है। शूटिंग पूरी होने के बाद वे व्यापार के सिलसिले में लंदन चले गए थे, जहां उनके छोटे बेटे का असामयिक निधन हो गया। इस गहरे सदमे की वजह से फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए भी सबमिट नहीं किया जा सका। इसके बाद निर्देशक हरमेश मल्होत्रा के निधन ने भी इस प्रोजेक्ट को और लंबा खींच दिया। इन तमाम मुश्किलों के बावजूद फिल्म को पूरी तरह भुलाया नहीं गया।

हम में शहंशाह कौन के स्टार कास्ट

‘हम में शहंशाह कौन’ में रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा हेमा मालिनी, अनीता राज, प्रेम चोपड़ा, शरद सक्सेना, अमरीश पुरी और जगदीप जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दिवंगत हरमेश मल्होत्रा ने किया था। इसके दमदार डायलॉग सलीम-फैज, संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, गीत आनंद बख्शी और कोरियोग्राफी सरोज खान ने तैयार की थी। यह फिल्म राजा रॉय फिल्म्स के बैनर तले बनी थी।

AI की मदद से फिल्म को किया गया रीस्टोर

अब इस फिल्म को AI तकनीक की मदद से रीस्टोर किया गया है। मेकर्स ने 4K रीमास्टरिंग और 5.1 सराउंड साउंड के जरिए विजुअल और ऑडियो को आधुनिक दर्शकों के लिए बेहतर बनाया है। हालांकि, तकनीक का इस्तेमाल सीमित रखा गया ताकि फिल्म की मूल आत्मा, परफॉर्मेंस और कहानी से कोई छेड़छाड़ न हो।

निर्माता राजा रॉय ने कही ये बात

निर्माता राजा रॉय ने कहा कि यह फिल्म दर्द, इंतज़ार और उम्मीद की कहानी है। हमने कभी हार नहीं मानी और आज इसे दर्शकों तक पहुंचा पा रहे हैं। वहीं, असलम मिर्जा ने साफ किया कि मकसद फिल्म को नया रूप देना नहीं, बल्कि उसकी विरासत को बचाना था। ‘हम में शहंशाह कौन’ अब देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार