रजनीकांत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Rajinikanth का बड़ा ऐलान, खत्म हुई ‘Jailer 2’ की शूटिंग, अब जल्द आएगी फिल्म की रिलीज डेट

Rajinikanth Jailer 2 Update: रजनीकांत ने जेलर 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म फिनिशिंग स्टेज में है और जल्द रिलीज डेट आएगी, वहीं कमल हासन संग नई फिल्म अगस्त से शुरू होगी।

स्नेहा मौर्या

Rajinikanth Upcoming Movie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर’ को लेकर अहम जानकारी साझा की है। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और यह उनके पिछले सुपरहिट प्रोजेक्ट का सीक्वल है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है।

रजनीकांत की फिनिशिंग स्टेज में पहुंची ‘जेलर 2’

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान रजनीकांत ने बताया कि ‘जेलर 2’ अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

चुनावी सवाल पर दिया शांत रिएक्शन

इंटरैक्शन के दौरान जब रजनीकांत से आगामी चुनावों को लेकर सवाल पूछा गया कि वह जनता को क्या संदेश देना चाहेंगे, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब देने के बजाय मुस्कुराकर बात टाल दी। उनका यह शांत अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

कमल हासन के साथ फिल्म पर अपडेट

मीडिया ने जब कमल हासन के साथ उनकी अगली फिल्म के बारे में सवाल किया, तो रजनीकांत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी। इस खबर ने दोनों दिग्गज सितारों के फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है, क्योंकि लंबे समय बाद दोनों साथ नजर आएंगे।

क्यों खास है ‘जेलर 2’?

‘जेलर’ के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में करीब 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यही वजह है कि इसके सीक्वल को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। फिल्म में पहले की तरह दमदार एक्शन और एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिलेगा।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जेलर 2’ में कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख खान फिल्म में कैमियो कर सकते हैं, जबकि नोरा फतेही का एक स्पेशल डांस नंबर भी शामिल हो सकता है।

इसके अलावा रजनीकांत ‘थलाइवर 173’ में भी नजर आएंगे, जिसे सिबी चक्रवर्ती डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, कमल हासन के साथ उनकी फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है। फिलहाल, ‘जेलर 2’ और अन्य अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के चलते रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक