रजत बेदी और राकेश रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रजत बेदी और राकेश रोशन के बीच खत्म हुई सालों पुरानी नाराजगी, खास मुलाकात की फोटो आई सामने

Rajat Bedi Movies: ‘कोई… मिल गया’ को लेकर विवादों में रहे रजत बेदी और राकेश रोशन की सालों बाद मुलाकात हुई। तस्वीर शेयर कर उन्होंने एक्टर ने गुरु को बताया। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

स्नेहा मौर्या

Rajat Bedi And Rakesh Roshan Viral Photo: बॉलीवुड में सपोर्टिंग और निगेटिव किरदारों से अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता रजत बेदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राकेश रोशन से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और इस एक मुलाकात ने सालों पुराने मतभेदों पर विराम लगा दिया है।

यह मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पहले रजत बेदी ने आरोप लगाया था कि फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में उनके कई अहम सीन काट दिए गए थे और उन्हें फिल्म के प्रमोशन से भी दूर रखा गया। इन बयानों के बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब ताजा तस्वीर ने साफ कर दिया है कि बीते गिले-शिकवे अब खत्म हो चुके हैं।

रजत बेदी ने लिखा इमोशनल नोट

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए रजत बेदी ने भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा, “मुझे उस व्यक्ति से मिलकर बहुत खुशी और सौभाग्य महसूस हो रहा है, जिसने मुझे वह भूमिका दी जो आज तक मुझे जिंदा रखे हुए है। राकेश रोशन मेरे गुरु, मेरे शिक्षक और इस इंडस्ट्री के सबसे विनम्र और प्रतिभाशाली लोगों में से एक हैं।”

उन्होंने आगे लिखा कि आज उनसे मिलना और उनके साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है और वह भविष्य में फिर से उनके साथ काम करना चाहेंगे। इस पोस्ट के बाद फैंस भी दोनों के बीच सुलह देखकर खुश नजर आए।

‘कोई… मिल गया’ से मिली पहचान

रजत बेदी साल 2003 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में राज सक्सेना के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे, जबकि राकेश रोशन और रेखा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

वेब सीरीज से किया दमदार कमबैक

लंबे समय बाद रजत बेदी ने आर्यन खान द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से शानदार वापसी की। इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य ललवानी, मोना सिंह, सहर बांबा, मनोज बावा, मनीष चौधरी और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आए। खास बात यह रही कि इसमें सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह के कैमियो भी देखने को मिले। फिलहाल, रजत बेदी और राकेश रोशन की यह मुलाकात बॉलीवुड में रिश्तों की मिठास और समय के साथ खत्म होती नाराजगी की खूबसूरत मिसाल बन गई है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप