राज कुंद्रा ने बताया क्यों नहीं चुका पाए धोखाधड़ी की 60 करोड़ की रकम 
मनोरंजन

60 करोड़ धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा का खुलासा, 'नोटबंदी से बर्बाद हुआ कारोबार

Raj Kundra: 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा का बयान सामने आया। उन्होंने नोटबंदी के कारण कारोबार डूबने और कर्जा न चुका पाने की बात कही। बॉम्बे कोर्ट ने भी सख्ती दिखाई।

अनिल सिंह

StartFragment

Raj Kundra On Fraud Case: 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) लगातार पूछताछ कर रही है। बीते दिन शिल्पा शेट्टी से जहां 5 घंटे तक उनके घर पर पूछताछ की गई थी, वहीं अब राज कुंद्रा का जांच के दौरान दिया गया एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। कुंद्रा ने EOW को बताया है कि नोटबंदी के कारण उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसकी वजह से उनका परिवार कर्ज में आ गया और वह 60 करोड़ की रकम चुकाने में असमर्थ रहे।

मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि EOW से पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों का बिजनेस करने वाली उनकी कंपनी को नोटबंदी के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस नुकसान के चलते वे शिकायतकर्ता को 60 करोड़ की राशि वापस नहीं कर पाए। राज कुंद्रा से जांच एजेंसी ने दूसरी बार पूछताछ की है और अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि उन्हें आने वाले हफ्तों में फिर से समन किया जाएगा।

बॉम्बे कोर्ट का सख्त रुख

इस मामले में बॉम्बे कोर्ट ने भी शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा की अर्जी पर सख्त टिप्पणी की थी। शिल्पा के वकील ने कोर्ट से उन्हें कोलंबो जाने की परमिशन मांगी थी। इस पर कोर्ट ने साफ कहा कि पहले 60 करोड़ की धोखाधड़ी की रकम को भरा जाए, उसके बाद ही विदेश जाने पर विचार किया जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि एक्ट्रेस मामले के सुलझ जाने तक देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

प्रोफेशनल लेन-देन में अन्य हस्तियों का नाम

जांच के दौरान, राज कुंद्रा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्होंने एक्ट्रेस बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी प्रोफेशनल तौर पर पैसे दिए थे। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इन लेन-देन का वर्तमान धोखाधड़ी मामले से कोई सीधा संबंध है या नहीं, लेकिन जांच एजेंसियां इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ा रही हैं।

विवादों के बीच करवाचौथ की झलकियां

एक तरफ जहां यह गंभीर धोखाधड़ी का मामला सुर्खियों में है, वहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर करवाचौथ की प्यारी झलकियां साझा की हैं। शिल्पा ने अपने हाथों पर मेहंदी डिजाइन फ्लॉन्ट किया, जिसमें छोटे-छोटे कमल के फूल बने हुए थे। वहीं, एक अन्य वीडियो में उन्होंने सरगी की झलकियां दिखाईं, जिसमें खजूर और ढेर सारी मिठाई रखी थी। यह सरगी पंजाब में करवाचौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में खाई जाती है।

EndFragment

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार