राघव जुयाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शाहरुख खान की फिल्म में दिखेंगे राघव जुयाल, 'किंग' में एक्टर संग मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और ‘स्लो मोशन किंग’ राघव जुयाल जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान की 'किंग' में दिखाई देने वाले हैं। अभिनेता फिल्म में जैकी श्रॉफ के बेटे के रोल में नजर आएंगे।

स्नेहा मौर्या

Raghav Juyal Joins Shah Rukh Khan Flim: डांस से एक्टिंग की दुनिया में शानदार एंट्री करने वाले राघव जुयाल को आज हर कोई जानता है। ऐसे में अब वह एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें ‘स्लो मोशन किंग’ कहा जाता है, लेकिन इस बार वो एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में राघव शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे और जैकी श्रॉफ के बेटे का किरदार निभाते नजर आएंगे।

दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि ‘किंग’ में राघव जुयाल का किरदार काफी दिलचस्प है। वह जैकी श्रॉफ के बेटे की भूमिका में दिखाई देंगे, जो फिल्म में एक मुख्य खलनायक के रूप में नजर आएंगे। यह जोड़ी पर्दे पर पहली बार नजर आने वाली है और दर्शकों को राघव का नया अंदाज देखने को मिलेगा।

शाहरुख खान की फिल्म में धमाल करेंगे राघव जुयाल

सूत्र ने बताया कि फिल्म का बड़ा हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है। बची हुई शूटिंग अक्टूबर 2025 में की जाएगी, जबकि कुछ दृश्य अगले साल फिल्माए जाएंगे। फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जिन्होंने हाल ही में शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। इस बार वे शाहरुख के साथ एक और धमाकेदार एक्शन ड्रामा लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

किंग के स्टारकास्ट

फिल्म में राघव जुयाल, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात यह भी है कि अभिषेक बच्चन फिल्म में एक और विलेन की भूमिका में होंगे, जिसकी पुष्टि खुद अमिताभ बच्चन कर चुके हैं।

राघव जुयाल ने अपने डांस टैलेंट से तो पहचान बनाई ही है, साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी खुद को एक दमदार अभिनेता के रूप में स्थापित किया है। 2024 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘किल’ में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इसके अलावा वह ‘युध्रा’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। फिलहाल अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ‘किंग’ में राघव का किरदार दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी