आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सैफ-सलमान के बाद अब आमिर खान का नंबर, सिद्धार्थ-टाइगर संग बनेगी तिगड़ी, ‘रेस 4’ में होगा बड़ा स्टार पावर

Race 4 Aamir Khan: बॉलीवुड की फेमस एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'रेस 4' में आमिर खान की अहम भूमिका को लेकर चर्चा गरम है, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ भी इस रीबूट का हिस्सा बन सकते हैं।

यति सिंह

Race 4 New Star Cast: हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और सफल थ्रिलर फ्रेंचाइजियों में शुमार 'रेस' एक बार फिर नए रंग-रूप में बड़ी स्क्रीन पर लौटने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ समय से चौथे पार्ट की स्टारकास्ट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान इस सीरीज को रीबूट करने के लिए मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसने फैंस के बीच भारी उत्सुकता जगा दी है।

आमिर खान को पसंद आया नया विचार

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों के अनुसार निर्माता रमेश तौरानी इस बार पूरी फ्रेंचाइजी को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने आमिर खान से संपर्क साधा है और फिल्म की मूल अवधारणा उन्हें सुनाई है। बताया जा रहा है कि आमिर खान को कहानी का यह नया ढांचा काफी पसंद आया है और वे स्क्रीनप्ले को और बेहतर बनाने के लिए राइटर्स की टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य इस रीबूट का डायरेक्शन कर सकते हैं, जिनके साथ आमिर पहले भी काम कर चुके हैं।

सिद्धार्थ और टाइगर भी आ सकते हैं नजर

इस बड़े प्रोजेक्ट में सिर्फ आमिर खान ही अकेले नए चेहरे नहीं होंगे, बल्कि यंग जनरेशन के 2 एक्शन स्टार्स को भी शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्म का नरेशन सुना है और दोनों ने इसमें गहरी दिलचस्पी दिखाई है। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो भारतीय सिनेमा में पहली बार इन तीनों कलाकारों की अनोखी तिगड़ी देखने को मिल सकती है, जो इस एक्शन थ्रिलर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

पुरानी कहानियों से अलग होगी नई राह

साल 2008 में शुरू हुई इस सीरीज के शुरुआती 2 भागों में सैफ अली खान ने मुख्य किरदार निभाया था, जबकि 2018 में आई तीसरी फिल्म में सलमान खान मुख्य केंद्र में थे। हालांकि, चौथा भाग पुरानी कहानी का सीधा सीक्वल न होकर एक पूरी तरह से नया रीबूट होगा। मेकर्स 'रेस' के ट्रेडमार्क सस्पेंस, धोखे और मोड़ को बरकरार रखते हुए एक नई दुनिया गढ़ने जा रहे हैं। मेकर्स की टीम का मानना है कि यह प्रोजेक्ट भारतीय दर्शकों के लिए थ्रिलर जॉनर का एक बिल्कुल नया अनुभव साबित होगा।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख