15 अगस्त पर देखिए भारतीय बेटियों की देशभक्ति से भरी फिल्में  
मनोरंजन

राजी से नीरजा तक, 15 अगस्त पर देखिए भारतीय बेटियों की देशभक्ति से भरी फिल्में

Independence Day Movie on OTT: स्वतंत्रता दिवस पर कई बॉलीवुड फिल्में भारतीय महिलाओं के साहस और देशभक्ति को दर्शाती हैं। राजी में आलिया भट्ट रॉ एजेंट बन दुश्मन देश से जानकारी जुटाती हैं।

सोनाली झा

Independence Day Release Films: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश तिरंगे में रंगा होता है, तब बॉलीवुड भी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आता है। खासतौर पर कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें महिलाओं ने पर्दे पर अपने साहस, देशप्रेम और त्याग की मिसाल पेश की है। इस बार 15 अगस्त पर आप भी इन फिल्मों को देखकर देशभक्ति का जज्बा महसूस कर सकते हैं।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘राजी’ 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। आलिया भट्ट ने इसमें सहमत खान का किरदार निभाया है, जो रॉ एजेंट बनकर दुश्मन देश से अहम जानकारी जुटाती है। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस फिल्म में देश के लिए व्यक्तिगत जीवन का त्याग करने की प्रेरणा मिलती है।

गुंजन सक्सेना और नाम शबाना

जाह्नवी कपूर की यह फिल्म भारत की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी बहादुरी दिखाई। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म में साहस और कर्तव्य की प्रेरक कहानी है। तापसी पन्नू स्टारर ‘नाम शबाना’ में एक युवती के खुफिया एजेंट बनने की कहानी है, जो अपने प्रेमी की हत्या के बाद अंतर्राष्ट्रीय हथियार तस्करों के खिलाफ मिशन पर निकलती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

चक दे इंडिया और मणिकर्णिका

शाहरुख खान के साथ महिला हॉकी खिलाड़ियों की संघर्ष और जीत की कहानी ‘चक दे इंडिया’ सिर्फ खेल नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और देशप्रेम का संदेश देती है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ स्वतंत्रता संग्राम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर आधारित है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

मैरी कॉम और नीरजा

प्रियंका चोपड़ा की ‘मैरी कॉम’ बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के संघर्ष और सफलता की सच्ची कहानी है। इसे नेटफ्लिक्स और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। सोनम कपूर की ‘नीरजा’ फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की सच्ची कहानी है, जिन्होंने हाईजैक के दौरान यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इस स्वतंत्रता दिवस, इन प्रेरणादायक फिल्मों को देखकर आप न केवल मनोरंजन पाएंगे बल्कि भारतीय महिलाओं की साहसिकता को भी महसूस करेंगे।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा