मनोरंजन

Pushpa 2 Worldwide Collection Day 7: 'जवान' और 'पठान' के ऑल टाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने को तैयार पुष्पा 2

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। छठे दिन भी इस फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए इसका अनुमान 50 करोड़ के आसपास है।

अनिल सिंह

मुंबई: पुष्पा 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा कर रखा है। सिर्फ 6 दिन की कमाई ने 'स्त्री 2', 'बजरंगी भाई जान' और 'एनिमल' जैसी फिल्म के ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात दे दी है और यह दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों के टॉप 10 की सूची में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। जहां पहले सलमान खान की बजरंगी भाईजान काबिज थी। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल नौवें से दसवें पायदान पर पहुंच गई है। पुष्पा ने टॉप 10 की लिस्ट में बजरंगी भाईजान और एनिमल को पीछे छोड़ दिया है जबकि स्त्री 2 को इस लिस्ट से ही बाहर कर दिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'पुष्पा 2' ने छठे दिन देशभर में 51.55 करोड़ की कमाई की और कुल मिलाकर इसने 645 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने 947.40 करोड़ की कमाई कर डाली है। वहीं विदेशों में फिल्म ने अब तक करीब 176 करोड़ का कलेक्शन किया है।|

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2', स्त्री 2, एनिमल और बजरंगी भाईजान को धूल चटाने के बाद अब जवाब और पठान के ऑल टाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने को पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की यह दोनों फिल्में जवान और पठान टॉप 10 की लिस्ट में पांचवें और छठे नंबर पर काबिज हैं। जवान का ऑल टाइम कलेक्शन 1160 करोड़ रुपए का है, जबकि पठान का ऑल टाइम कलेक्शन 1055 करोड़ रुपए का है। जिस तरह से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है वह जल्द ही यह आंकड़ा छू लेगी यह कहा जा सकता है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने 6 दिन में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 947.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि 10 दिन के आसपास तक यह फिल्म जवान और पठान के ऑल टाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। सातवें दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान देश में 50 करोड़ के आसपास का है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट