सोनाक्षी-जहीर की शादी में भाइयों की नाराजगी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, मैं उनकी जगह होता तो...

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में सोनाक्षी के भाई लव-कुश मौजूद नहीं थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अब लव और कुश की नाराजगी पर बयान दिया है और उन्होंने बताया कि मैं उनकी जगह होता तो...
Shatrughan Sinha Reveals Luv And Kush are against Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding
Published on
Updated on

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा जब जहीर इकबाल से शादी कर रही थी तब यह खबर सामने आई कि सिन्हा परिवार इस शादी के खिलाफ है। लेकिन शादी से कुछ समय पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा के समर्थन में बयान दिया और वह बोले कि वह इस शादी मैं मौजूद भी रहेंगे और बेटी दामाद को आशीर्वाद भी देंगे और वैसा ही देखने को मिला। 23 जून को जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत उनकी शादी हुई और इस शादी में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ मौजूद रहे। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने तो शादी के बाद रिसेप्शन में भी हिस्सा लिया। लेकिन शादी के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव और कुश नजर नहीं आए खबर यह सामने आए कि वह इस शादी के अब भी खिलाफ हैं। अब उनकी नाराजगी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने लहरें रेट्रो से बात करते हुए बताया कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के दूसरे धर्म में शादी करने के फैसले को सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा बेशक मैं अपनी बेटी का सपोर्ट करता हूं। मेरे पास ऐसा न करने का कोई कारण नहीं है। यह उसकी लाइफ है उसकी शादी है। उसे जीवन जीना है। अगर वह दोनों इस बारे में श्योर हैं, तो हम कौन होते हैं इसके खिलाफ होने वाले? माता-पिता के रूप में उसको सपोर्ट करना मेरा कर्तव्य था। मैं हमेशा उसके साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो अगर कोई लड़की अपना साथी खुद चुनती है तो उसमें गलत क्या है? उसने कोई भी गैर कानूनी काम नहीं किया, वह पूरी तरह से मेच्योर है।

लव-कुश की नाराजगी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान दिया और बताया कि वह उनके दर्द और उलझन को समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शिकायत नहीं करूंगा। लेकिन वह लोग भी केवल इंसान हैं। हो सकता है कि वह अभी इतने मेच्योर नहीं हुए हैं। मैं उनके दर्द और उलझन को समझता हूं। हो सकता है कि अगर मैं उनकी उम्र का होता तो शायद मेरी प्रतिक्रिया भी ऐसी ही होती। यह आपकी मैच्योरिटी, बड़प्पन और अनुभव पर निर्भर करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com