सोनू सूद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

घर टूटा है हौसला नहीं...सोनू सूद ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, VIDEO पोस्ट कर बताई परिवार की कहानी

Punjab Flood Relief Video: सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो पंजाब के गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलते दिखे और संकट की घड़ी में उनका सपोर्ट भी किया।

स्नेहा मौर्या

Sonu Sood Helped Punjab Flood Victims: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से भारी बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन इस आपदा के बीच एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया। गुरुजोत नाम के एक छोटे बच्चे और उनके परिवार ने बाढ़ के पानी से अपने घर को बचाने के लिए खुद मिट्टी का बांध बना लिया। बाहरी मदद का इंतजार करने के बजाय उन्होंने अपनी हिम्मत से यह कदम उठाया, जिससे उनका घर पूरी तरह से जलमग्न होने से बच गया।

जब यह जानकारी अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत प्रभावित परिवार से मिलने का फैसला किया। सोनू सूद ने इस साहसिक परिवार की मदद के लिए खुद जाकर उनके हालचाल पूछे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस परिवार ने संकट की घड़ी में अपनी ताकत से बाढ़ के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सोनू ने वीडियो में लिखा, "घर तो टूट गया है, मगर हौसला अभी भी बरकरार है।"

पंजाब बाढ़ पीढ़ितों से मिले सोनू सूद

वीडियो में सोनू सूद परिवार से बातचीत करते दिखे और उन्होंने उनकी स्थिति को समझने का पूरा प्रयास किया। साथ ही उन्होंने फैंस से भी अपील की कि वे इस मुश्किल समय में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। सोनू ने लिखा, "आपका साथ मेरी असली ताकत है। आइए, मिलकर इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करें और बदलाव लाएं।"

सोनू की इस पहल को सोशल मीडिया पर बेहद सराहा जा रहा है। लोग उनकी इस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को मिसाल बता रहे हैं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य भी तेजी से चलाए जा रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज ने भी आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद का हाथ बढ़ाया है।

हिमांशी खुराना ने की थी मदद

इससे पहले पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने भी पंजाब के गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से अपील की थी, "मानवता के सागर में एक बूंद बनिए।" बता दें, इस समय पंजाब में जरूरतमंदों की मदद के लिए आम जनता से लेकर सेलेब्स तक आगे आ रहे हैं। वहीं सोनू सूद, हिमांशी खुराना और अन्य सेलिब्रिटीज की पहल से बाढ़ पीड़ितों को उम्मीद की किरण मिल रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा