प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप को यूजर्स बता रहे हैं पीआर स्टंट  
मनोरंजन

Priyankit Breakup: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप को यूजर्स बता रहे हैं पीआर स्टंट

Priyankit Breakup: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक मायूस हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप सच में नहीं हुआ है ये पीआर स्टंट है।

अनिल सिंह

Priyankit Breakup: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का ब्रेकअप हो गया है। यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है, दरअसल दोनों टीवी सीरियल उडारियां में नजर आए थे इसके बाद दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। उनकी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जोड़ी को फैंस ने पसंद किया। खबर यह भी रही कि दोनों रिलेशनशिप में थे, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। लेकिन फैंस को उनकी रियल लाइफ जोड़ी भी काफी अच्छी लगती थी। दोनों बिग बॉस के घर में भी एक साथ नजर आए। अब इनके ब्रेकअप की खबर फैंस को मायूस कर रही है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के ब्रेकअप की खबर सामने आई तो फैन एस बेहद मायूस हो गए, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप सच में नहीं हुआ है, बल्कि यह पब्लिसिटी स्टंट है दोनों जल्दी यह सीरियल में नजर आने वाले हैं। दरअसल टीवी सीरियल 'तेरे हो जाएं हम' रिलीज होने वाला है और इस सीरियल में प्रियंका अंकित की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। शो के प्रमोशन के लिए उनके ब्रेकअप की खबर उड़ाई गई है। हालांकि मामले की सच्चाई क्या है इसके बारे में कोई नहीं जानता। क्योंकि प्रियंका और अंकित की तरफ से कोई औपचारिक ऐलान अब तक नहीं किया गया है।

प्रियंका और अंकित की बात करें तो दोनों की जोड़ी को फैंस अब भी काफी पसंद करते हैं। कुछ दिनों पहले तो यह भी कहा जा रहा था कि दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं। फैंस बिग बॉस के समय से ही दोनों ही शादी का इंतजार कर रहे हैं। वक्त वक्त पर फैंस कमेंट्स के माध्यम से इन्हें यह भी बताते हैं कि वह जल्द ही इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं और सवाल भी पूछते हैं कि आप लोग शादी कब करने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे