प्रियंका सिंह का नया गाना ‘मुस्की’ (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मुस्की’ हुआ रिलीज, फैंस बोले- आवाज में है जादू!

Muski Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का नया गाना ‘मुस्की’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फैंस उनकी मधुर आवाज और अनोखी धुन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Priyanka Singh Muski Song: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच उनका ‘मुस्की’ गाना रिलीज हुआ हैं। हालांकि, इससे पहले ‘लाल कइसन’, ‘दिल दीवाना’ और ‘मोर जोगिया’ जैसे सुपरहिट गाना दे चुकी हैं। फिलहाल उनका यह रिलीज हुआ गाना कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और दर्शक इसे बार-बार सुन रहे हैं। साथ ही इसपर प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल, आईवीवाई म्यूजिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का एक प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि “मुस्की गाना अब रिलीज हो गया है! सुनिए सिर्फ आईवीवाई यशी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर।” इस पोस्ट ने फैंस में उत्साह और भी बढ़ा दिया।

‘मुस्की’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

‘मुस्की’ गाने के लिरिक्स रमन बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत धीरज धनी ने कंपोज किया है। वहीं, इस गाने की खास बात यह है कि इसके बोल खुद प्रियंका सिंह ने तैयार किए हैं। उनकी भावनात्मक लेखनी और सुरीली आवाज का संगम इस गाने को खास बनाता है।

ये भी पढ़ें- 

दीपिका चिखलिया ने अपनाया एआई ट्रेंड, सीता के लुक में शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो प्रियंका सिंह की आवाज हमेशा से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करती आई है। उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपने सुरों का जादू बिखेरा है। उनकी पहचान एक ऐसी गायिका के रूप में है जो पारंपरिक लोक संगीत को मॉडर्न टच के साथ प्रस्तुत करती हैं।

फैंस ने वीडियो पर दिया रिएक्शन

आपको बता दें, ‘सुर संग्राम’ जैसे रियलिटी शो से अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका आज इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम रखती हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे दिग्गजों के साथ भी कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। गाने के रिलीज के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “प्रियंका की आवाज में मिठास और जोश दोनों हैं, ‘मुस्की’ तो दिल छू गई।”

इसी बीच, प्रियंका हाल ही में अपने गोपालगंज इवेंट को लेकर चर्चा में रही थीं, जब एक व्यक्ति ने स्टेज पर उनका माइक छीन लिया था। इस घटना के बावजूद उन्होंने अपने प्रोफेशनलिज्म से सबका दिल जीत लिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता