प्रियंका चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं...

Priyanka Chopra Producer: प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि आज हॉलीवुड और मनोरंजन जगत में नए कलाकारों व फिल्मकारों के लिए अवसर पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे विचार सबसे बड़ी पूंजी है।

सोनाली झा

Priyanka Chopra New Opportunities: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में मनोरंजन जगत में बदलते अवसरों और नए फिल्मकारों के लिए खुलते दरवाजों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज का दौर रचनात्मक लोगों और नए कलाकारों के लिए बेहद खास है, क्योंकि अब प्रतिभा और अच्छे विचारों को पहले की तुलना में कहीं अधिक अवसर मिल रहे हैं।

कैंस लायंस सम्मेलन में बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कम बजट की सफल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जिक्र करते हुए कहा कि आज किसी भी प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास एक अच्छा विचार है, तो आप उसे शूट कर सकते हैं, यूट्यूब पर डाल सकते हैं और वह ‘ऑब्सेशन’ जैसी सफल फिल्म बन सकती है। आज के दौर में विचार ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

शुरुआती दिनों को किया याद

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब हालात काफी अलग थे। उनके परिवार का फिल्म जगत से कोई संबंध नहीं था और इंडस्ट्री में प्रवेश करना आसान नहीं था। प्रियंका ने कहा कि मेरे माता-पिता डॉक्टर थे। हमें नहीं पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे काम किया जाता है। उस समय यह क्षेत्र काफी सीमित था और अवसर चुनिंदा लोगों तक ही पहुंचते थे।

भारतीय सिनेमा को लेकर थीं शंकाएं

एक्ट्रेस ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें अक्सर कहा जाता था कि भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड जितना वैश्विक प्रभाव नहीं बना पाएगा, क्योंकि भारतीय फिल्में अंग्रेजी भाषा में नहीं होतीं। हालांकि समय के साथ यह धारणा बदल गई और भारतीय कंटेंट को दुनियाभर में पहचान मिलने लगी। प्रियंका का मानना है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल क्रांति ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

नए फिल्मकारों को देना चाहती हैं मंच

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस इसलिए शुरू किया ताकि ऐसे नए फिल्मकारों और रचनात्मक लोगों को अवसर मिल सके, जिनके पास बेहतरीन विचार तो हैं लेकिन संसाधनों और संपर्कों की कमी है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की मदद करना चाहती हैं, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए सही मंच की तलाश में हैं।

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू