प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने युवा भारतीय छात्रों को दी प्रेरणा, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी...

Priyanka Chopra Motivational Talk: प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में इंडिया वीक पर भाषण देते हुए भारतीय छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत वही हैं जिसकी कल्पना उन्होंने की थी।

सोनाली झा

Priyanka Chopra US education: बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एक प्रेरणादायक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सामने अपने अनुभव साझा किए और भारतीय छात्रों के लिए अपने संदेश को बेहद भावुक अंदाज में पेश किया। प्रियंका ने अपनी यह यात्रा और भाषण की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

प्रियंका ने लिखा कि हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में ‘इंडिया वीक’ के समापन पर उन्हें भाषण देने का अवसर मिला। उनके भाषण का विषय था कि वो भारत जिसकी हम कल्पना करते हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में मुझे लगा कि यह आसान होगा, लेकिन जब मैंने सामने बैठे लोगों को देखा तो मन में एक ही बात आई आप ही वो भारत हैं, जिसकी मैंने कल्पना की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

उन्होंने अपने भाषण में अपने अमेरिका में बिताए दिनों का जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि 12 साल की उम्र में वे अयोवा के सीडर रैपिड्स हाई स्कूल गईं और 90 के दशक में मैसाचुसेट्स के न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल में पढ़ी। उस समय उनके जैसे दिखने वाले बहुत कम लोग थे और वे अक्सर अलग महसूस करती थीं। उन्होंने लिखा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि 30 साल बाद मैं हार्वर्ड के मंच पर खड़ी होकर बात करूंगी। उस समय भारतीय छात्रों की संख्या कम थी, लेकिन अब हॉल भारतीय छात्रों से भरा हुआ था और हमारे साथ हमारे समर्थक भी थे। यह देखकर मेरी आंखें भर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों को किया प्रेरित

प्रियंका ने अपने भाषण में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सब अपने बड़ों की मेहनत और बलिदान पर खड़े हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि मेरी बेटी को आप जैसे लोग प्रेरणा देने के लिए मिलेंगे। आप वही भविष्य हैं, जिसका मैंने सपना देखा था। आपमें समझदारी और हिम्मत है। खुद का सबसे अच्छा रूप बनने की कोशिश करें और दूसरों के साथ-साथ खुद के प्रति भी दयालु रहें।

प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड छात्रों को दिया धन्यवाद

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के अंत में प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड छात्रों और अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। प्रियंका ने लिखा कि आप सबका धन्यवाद, आपने मुझे इतना प्यार दिया। इस वैलेंटाइन वीकेंड का समय मेरे साथ बिताने के लिए शुक्रिया। हैप्पी वैलेंटाइन डे। मेरे पति और बेटी का भी धन्यवाद, जो समझते हैं कि आज यहां होना मेरे लिए कितना खास था।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर