प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Priyanka Chopra Diwali: गजरा, खूबसूरत गाउन और चेहरे पर मुस्कान, प्रियंका चोपड़ा की दिवाली तस्वीरों ने जीता दिल

Priyanka Chopra Diwali 2026: प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में निक जोनास और बेटी मालती के साथ दिवाली मनाई। प्रियंका ने पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

सोनाली झा

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी।

  • अभिनेत्री गाउन और बालों में गजरा लगाए बेहद खूबसूरत नजर आईं।

  • निक जोनास ने दिवाली के मौके पर एथनिक आउटफिट पहना।

  • बेटी मालती मैरी सफेद रंग के लहंगे में दिखाई दीं।

  • प्रियंका की तस्वीरों पर निक जोनास ने भी खास अंदाज में रिएक्ट किया।

Priyanka Chopra Diwali Party: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं। भले ही वह शादी के बाद अमेरिका में रहने लगी हों, लेकिन भारतीय त्योहारों और परंपराओं से उनका जुड़ाव आज भी बरकरार है। इस बार भी प्रियंका ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर दिवाली का जश्न मनाया। अब उन्होंने इस खास मौके की कुछ पसंदीदा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए बालों में गजरा भी लगाया हुआ है। ट्रेडिशनल अंदाज और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं।

सफेद लहंगे में नन्ही मालती ने खींचा ध्यान

वहीं, उनके पति निक जोनास भी इस जश्न में भारतीय रंग में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने दिवाली के मौके पर एथनिक आउटफिट पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी भी इस खास मौके पर बेहद प्यारी लग रही थीं। मालती सफेद रंग के लहंगे में नजर आईं और उनका लुक भी पिता निक के आउटफिट से मैच करता दिखाई दिया।

परिवार और दोस्तों के साथ प्रियंका ने की खूब मस्ती

प्रियंका ने दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस दिवाली की कुछ पसंदीदा तस्वीरें। आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।' तस्वीरों में वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। उनके पोस्ट पर पति निक जोनास ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में दीये और हंसने वाली इमोजी शेयर की। प्रियंका की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। प्रियंका के इस प्रोजेक्ट को उनके भारतीय सिनेमा में एक बड़े कमबैक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप