साउथ और बॉलीवुड का होगा बड़ा मेल! ‘वाराणसी’ के बाद संजय लीला भंसाली संग नजर आ सकते हैं महेश बाबू

Mahesh Babu Next Movie: एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में बिजी महेश बाबू को लेकर एक बड़ी खबर आई है। चर्चा है कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिला सकते हैं।
Mahesh Babu Upcoming Movie
महेश बाबू(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahesh Babu Upcoming Movie: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों दिग्गज डायरेक्शन एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बड़े स्तर पर बन रही इस फिल्म के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली ने महेश बाबू से मुलाकात कर एक खास कहानी का विचार शेयर किया है। दोनों के बीच हुई इस बातचीत के बाद से ही एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के अनुमान लगाए जाने लगे हैं।

साउथ के बड़े कलाकारों से कॉन्टेक्ट में हैं भंसाली

खबरों के अनुसार भंसाली तेलुगु सिनेमा जगत में एक बड़े पैमाने की फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले भी अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे दिग्गज साउथ एक्टर्स के साथ भंसाली के प्रोजेक्ट की खबरें सामने आई थीं।

अब महेश बाबू के साथ उनकी संभावित जोड़ी की चर्चा से सिनेमा प्रेमियों का उत्साह दोगुना हो गया है। अगर यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतरता है, तो दर्शकों को भंसाली के भव्य सीन के साथ साउथ के सुपरस्टार का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

'वाराणसी' के बाद ही फाइनल होगा अगला फैसला

महेश बाबू फिलहाल अपना पूरा ध्यान 'वाराणसी' की शूटिंग और डबिंग पर केंद्रित कर रहे हैं। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो चुका है और कुछ मुख्य सीन का काम बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू राजामौली की इस भव्य फिल्म के काम पूरे होने के बाद ही अपने नए प्रोजेक्ट का आधिकारिक तौर पर चुनाव करेंगे। भंसाली और महेश बाबू दोनों की ओर से अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Mahesh Babu Upcoming Movie
समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से ‘थामा’ को लेकर पूछा सवाल, शो में हुई अभिनेता की खिंचाई

हिंदी और तेलुगु सिनेमा का अनोखा संगम

संजय लीला भंसाली अपनी पीरियड ड्रामा फिल्मों और बड़े सेट्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ महेश बाबू अपनी संजीदा एक्टिंग और बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए फेमस हैं। यदि यह संभावित सहयोग रियल में होता है तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा और यादगार प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। फिलहाल दोनों ही हस्तियों के फैंस इस आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com