

Highlights
अजय देवगन चाहते हैं कि न्यासा और युग अपना रास्ता खुद चुनें।
अजय देवगन ने 2021 में बेयर ग्रिल्स के शो में बच्चों के भविष्य पर बात की थी।
अजय के अनुसार न्यासा की फिलहाल एक्टिंग में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है।
Ajay Devgn On Nysa Devgan Career: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अजय और काजोल के 2 बच्चे हैं- बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन।
दोनों के भविष्य और करियर को लेकर अजय देवगन की सोच काफी साफ है। वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे सिर्फ माता-पिता के फिल्मी दुनिया से जुड़े होने की वजह से अभिनय को अपना करियर बनाएं।
दरअसल साल 2021 में अजय देवगन एडवेंचर रियलिटी शो 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में पहुंचे थे। शो के दौरान बेयर ग्रिल्स ने उनसे पूछा था कि क्या वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी बड़े होकर फिल्म इंडस्ट्री में आएं? इस सवाल पर अजय देवगन ने साफ कहा था कि वह बच्चों को अपना रास्ता खुद चुनने देना चाहते हैं।
अजय ने कहा था, "नहीं, उन्हें अपना रास्ता खुद चुनने दीजिए। न्यासा की फिलहाल इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लगती। देखते हैं आगे क्या होता है, अभी वह पढ़ाई कर रही है। मेरा बेटा अभी बहुत छोटा है कि वह तय कर सके कि उसे क्या करना है। इसलिए मैं किसी पर भी अपनी पसंद का दबाव नहीं डालता।
बेटी न्यासा के करियर को लेकर एक्ट्रेस काजोल भी पहले अपनी राय रख चुकी हैं। एक मीडिया बातचीत में उन्होंने बताया था कि न्यासा अपने माता-पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहतीं। काजोल के अनुसार उनकी बेटी ने लगभग तय कर लिया है कि वह मनोरंजन जगत का हिस्सा नहीं बनेगी।
काजोल ने फिल्मी परिवारों से आने वाले बच्चों की चुनौतियों पर भी खुलकर बात की थी। उनका कहना था कि ऐसे बच्चों पर हमेशा लोगों की नजर रहती है और उन्हें कई तरह की बातों का सामना करना पड़ता है।
काम की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में डायरेक्टर अभिषेक पाठक की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में नजर आए। फिल्म में उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई।