प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से रानी मुखर्जी को भेजा था मैसेज, जवाब पढ़कर रह गई थीं हैरान

Priyanka Chopra Prank Story: प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्होंने अभिषेक बच्चन का फोन चुराकर रानी मुखर्जी को मैसेज भेजा था। रानी के मजेदार जवाब ने इस शरारत को यादगार बना दिया।

सोनाली झा

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने सिमी गरेवाल के शो में अभिषेक बच्चन के साथ की गई पुरानी शरारत का खुलासा किया।

  • प्रियंका ने बताया कि अभिषेक ने पहले उनका फोन चुराया था, जिसके बाद उन्होंने भी बदला लिया।

  • प्रियंका ने अभिषेक का फोन छिपाकर उससे रानी मुखर्जी को मैसेज भेजा था।

Priyanka Chopra Abhishek Bachchan Phone Prank: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की दोस्ती के कई किस्से हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और सेट पर खूब मस्ती भी की। एक बार प्रियंका ने अभिषेक के साथ ऐसी शरारत की थी, जिसे याद कर आज भी हंसी आ जाती है। दरअसल, प्रियंका ने अभिषेक का फोन चुराकर अभिनेत्री रानी मुखर्जी को एक ऐसा मैसेज भेज दिया था, जिसे पढ़कर रानी भी हैरान रह गई थीं।

शो के दौरान होस्ट सिमी गरेवाल ने प्रियंका से पूछा था कि क्या उन्होंने कभी अभिषेक बच्चन का मोबाइल फोन चुराया है? इस पर प्रियंका ने बताया कि इस शरारत की शुरुआत अभिषेक ने ही की थी। पहले अभिषेक ने उनका फोन चुराया था और इसके बाद प्रियंका ने भी उनसे बदला लेने का फैसला किया।

अभिषेक का फोन चुराकर प्रियंका ने की थी शरारत

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अभिषेक का फोन चुराकर छिपा दिया था। इसके बाद उनके फोन से किसी को मैसेज भेजा। उन्होंने मैसेज में लिखा था, 'मुझे तुम्हारी याद आ रही है, तुम कहां थीं? क्या तुम...' प्रियंका ने जानबूझकर ऐसा मैसेज भेजा था, ताकि सामने वाला व्यक्ति इसे पढ़कर हैरान हो जाए।

रानी मुखर्जी ने दिया था ऐसा जवाब

सिमी गरेवाल ने इस बातचीत के दौरान खुलासा किया कि प्रियंका ने अभिषेक के फोन से यह मैसेज रानी मुखर्जी को भेजा था। रानी ने जवाब में लिखा था कि हाय एबी, क्या हुआ है तुम्हें? यह सुनकर प्रियंका भी हंसने लगीं। जब प्रियंका ने सिमी से पूछा कि उन्हें इस घटना के बारे में किसने बताया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बहुत से लोगों को जानती हैं। इस पर प्रियंका ने अंदाजा लगाया कि यह बात अभिषेक ने ही बताई होगी।

इन फिल्मों में साथ नजर आए प्रियंका और अभिषेक

प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों पहली बार साल 2005 में रोहन सिप्पी की फिल्म 'ब्लफमास्टर!' में नजर आए थे। इसके बाद 2008 में उन्होंने 'द्रोणा' में साथ काम किया। इसी साल दोनों की जोड़ी तरुण मनसुखानी की फिल्म 'दोस्ताना' में भी दिखाई दी थी, जिसमें जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में थे। इन फिल्मों के जरिए दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां