'बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएगा', अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी

Amitabh Bachchan Security: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। उसने बुलेटप्रूफ केबिन का जिक्र करते हुए भी चेतावनी दी है।
Amitabh Bachchan And Abhishek Bachchan Threat
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को धमकी दी है।

  • पोस्ट में गोल्डी ने दोनों को जान से मारने की बात कही है।

  • उसने बुलेटप्रूफ केबिन का जिक्र करते हुए भी धमकी दी।

Amitabh Bachchan Threat: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को निशाना बनाने की धमकी दी है। पोस्ट में उसने बुलेटप्रूफ केबिन का जिक्र करते हुए बेहद गंभीर चेतावनी दी है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से उसके दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने कहा कि दोनों को किसी दूसरे गैंग से जोड़कर न देखा जाए। साथ ही दावा किया कि गिरफ्तारी के बावजूद उनकी कथित योजना नहीं रुकेगी।

अमिताभ और अभिषेक को दी धमकी

पोस्ट में गोल्डी ने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि इसके दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा। इसके बाद उसने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम लेते हुए धमकी दी कि वे चाहे जितने बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

गोल्डी ने लिखा कि दोनों को बुलेटप्रूफ केबिन में ही मारेंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई इस धमकी को लेकर संबंधित एजेंसियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Amitabh Bachchan And Abhishek Bachchan Threat
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज पर लगा ब्रेक, 20 नवंबर को नहीं आएगी फिल्म, 2027 की नई तारीख आई सामने

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग

कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। हालांकि, उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी थी। टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। वहीं, टाइगर पर हमले के बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बिग बी हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलते हैं, लेकिन अब वह बुलेटप्रूफ केबिन के अंदर रहकर उनसे मुलाकात करते हैं। इससे पहले भी अमिताभ को धमकियां मिल चुकी हैं।