'कॉफी विद करण 9' के फिनाले में शाहरुख खान की एंट्री, करण जौहर के जुड़वा बच्चे भी करेंगे डेब्यू

Koffee With Karan Season 9: ‘कॉफी विद करण 9’ के ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान स्पेशल अपीयरेंस देंगे। खबरों के मुताबिक, करण जौहर के जुड़वा बच्चे रूही और यश भी इस एपिसोड से डेब्यू करेंगे।
Shah Rukh Khan Koffee With Karan 9 Finale
शाहरुख खान, करण जौहर, रूही और यश(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'कॉफी विद करण 9' के ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान स्पेशल अपीयरेंस देंगे।

  • करण जौहर पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सीजन 9 इस शो का आखिरी सीजन होगा।

  • शाहरुख खान 2004 में शो के पहले एपिसोड में काजोल के साथ मेहमान बने थे।

Shah Rukh Khan Koffee With Karan 9 Finale: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए एक खास खबर सामने आई है। फिल्ममेकर करण जौहर के मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन के ग्रैंड फिनाले में किंग खान स्पेशल अपीयरेंस देने वाले हैं। खास बात यह है कि करण जौहर पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीजन 9 इस आइकॉनिक शो का आखिरी सीजन होगा।

कॉफी विद करण 9 को यादगार विदाई देने के लिए शाहरुख की मौजूदगी खास होने वाली है। उनके साथ करण जौहर के जुड़वा बच्चे रूही और यश भी इस एपिसोड से डेब्यू कर सकते हैं। ‘कॉफी विद करण’ और शाहरुख खान का रिश्ता काफी पुराना है। साल 2004 में जब इस शो की शुरुआत हुई थी, तब शाहरुख खान इसके पहले मेहमान बने थे।

फुल सर्कल मोमेंट

कॉफी विद करण के उस एपिसोड में उनके साथ अभिनेत्री काजोल भी नजर आई थीं। अब करीब दो दशक बाद शो के आखिरी सीजन के ग्रैंड फिनाले में शाहरुख की वापसी होने जा रही है। इस लिहाज से उनकी मौजूदगी शो के लिए एक खास ‘फुल सर्कल मोमेंट’ होगी। जिस सुपरस्टार के साथ इस शो का सफर शुरू हुआ था, उसी की झलक के साथ इसका अंत भी यादगार बनाया जाएगा।

Shah Rukh Khan Koffee With Karan 9 Finale
The Vvaan 2 Announcement: छठ पूजा से जुड़ी कहानी फिर लौटेगी पर्दे पर, द वन का हुआ ऐलान, जानें क्या है अपडेट

करण जौहर के जुड़वा बच्चों का होगा डेब्यू

ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान के अलावा करण जौहर के जुड़वा बच्चे रूही और यश भी नजर आ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों इसी एपिसोड के जरिए शो पर अपना डेब्यू करेंगे। हालांकि, शाहरुख पूरे एपिसोड में मौजूद नहीं रहेंगे, बल्कि उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। ऐसे में फिनाले में करण के बच्चों की मौजूदगी भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकती है।