Photo - Instagram  
मनोरंजन

पृथ्वीराज सुकुमारन ने पैर की सर्जरी के शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, फिल्म के सेट पर हुए थे चोटिल

संदीप पांडे

मुंबई : मलयालम एक्टर (Malayalam Actor) पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ (Vilayath Buddha) की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। एक्टर के पैर में गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उन्हें अपने पैर की सर्जरी करवानी पड़ी। एक्टर अब बिल्कुल ठीक हैं और वो बेड रेस्ट कर रहे हैं। एक्टर के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी परेशान हो उठे थे। वो उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।

वहीं अब एक्टर ने अपने पैर की सर्जरी करवाने के बाद अपने प्रशंसकों के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया हैं साथ ही उन्होंने प्रार्थनाओं के लिए अपने फैंस का धन्यवाद भी किया है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर अपने सेहत का हाल देते हुए लिखा, “हेल्लो! तो हां.. 'विलायथ बुद्ध’ के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मेरे साथ दुर्घटना हो गई। सौभाग्य से, मैं उन विशेषज्ञों के हाथों में हूं जिन्होंने की होल सर्जरी की और अब मैं स्वस्थ हो रहा हूं। अभी कुछ महीनों तक आराम और फिजियोथेरेपी बाकी है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं उस समय का रचनात्मक रूप से उपयोग करने की पूरी कोशिश करूंगा, और मैं पूरी तरह से ठीक होने और जल्द से जल्द कार्रवाई में वापस आने के लिए दर्द से लड़ने का वादा करता हूं। उन सभी को धन्यवाद जो आगे आये और चिंता और प्यार व्यक्त किया।” पृथ्वीराज सुकुमारन का हेल्थ अपडेट जानकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

बात करें पृथ्वीराज सुकुमारन के वर्कफ्रंट कि तो वो जल्द ही फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ में नजर आएंगे। फिलहाल, अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसके एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन घायल हुए हैं। फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ का निर्देशन जयन नांबियार कर रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ के अलावा फिल्म 'आदुजीविथम' में भी नजर आएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा