अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा 
मनोरंजन

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'सूबेदार' फिल्म का फर्स्ट लूक मेकर्स ने किया जारी

प्राइम वीडियो ने ओपनिंग इमेज फिल्म्स और AKFCN के साथ मिल अनिल कपूर के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया हैं, उनकी फिल्म 'सूबेदार' के फर्स्ट को मेकर्स ने जारी किया है।

अनिल सिंह

मुंबई: प्राइम वीडियो ने आज अनिल कपूर के जन्मदिन पर उनके फैंस को खास तोहफा दिया है। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के साथ मिलकर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सूबेदार की पहली झलक पेश की है। फिल्म भारत के दिल कहे जाने वाले इलाकों पर आधारित है और सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाती है, जो अब आम जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे हैं।

सूबेदार फिल्म में अनिल कपूर का दमदार रोल है और राधिका मदान उनकी बेटी बनी हैं। सूबेदार का डायरेक्टर मशहूर डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने किया है। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के बैनर तले बनी यह एक्शन से भरपूर फिल्म हाल ही में उत्तर प्रदेश में अपनी जोरदार आउटडोर शूटिंग खत्म कर चुकी है। अब इसका आखिरी शेड्यूल जनवरी में शुरू होगा।

फर्स्ट लुक की शुरुआत दमदार विजुअल्स के साथ होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बजता सूबेदार का जोश भर देने वाला थीम ट्रैक है। ये शुरुआत से ही आपका ध्यान खींच लेता है और आखिर तक बांधे रखता है। अनिल कपूर की दमदार मौजूदगी थ्रिलिंग लगती है, जहां वह एक सख्त और जोशीले किरदार को पूरे परफेक्शन के साथ निभाते हैं। वीडियो में बढ़ता हुआ तनाव उनकी हाई-एनर्जी और दमदार परफॉर्मेंस की झलक दिखाता है।

अनिल कपूर ने कहा,"सूबेदार मेरे लिए बेहद खास है! यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, सम्मान, परिवार और जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की कहानी है। इस फिल्म के लिए सुरेश से बेहतर डायरेक्टर कोई नहीं हो सकता था, और इस कहानी में जान फूंकने के लिए विक्रम और उनकी टीम के साथ काम करना भी उतना ही खास है। अपने जन्मदिन पर सूबेदार अर्जुन मौर्या की पहली झलक दिखाना मेरे लिए उन फैंस को तोहफा है, जिन्होंने इन सालों में हमेशा मेरा साथ दिया!"

सूबेदार, ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) का प्रोडक्शन है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा डायरेक्टेड, यह ओरिजिनल फिल्म विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इसकी दिलचस्प कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z