प्रेडेटर बैडलैंड्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, पहले दिन इन भारतीय फिल्मों को छोड़ा पीछे

Hollywood Film Collection: हॉलीवुड की नई एक्शन फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

स्नेहा मौर्या

Predator Badlands Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक तरफ जहां इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ शानदार रिव्यूज के साथ सिनेमाघरों में चल रही है, वहीं आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी दर्शकों को आकर्षित कर रही थीं। लेकिन इसी बीच हॉलीवुड से आई एक फिल्म ने पूरे बॉक्स ऑफिस का माहौल ही बदल दिया।

हम बात कर रहे हैं जबरदस्त एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की, जिसने भारतीय थिएटर्स में एंट्री लेते ही तहलका मचा दिया। फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है और पहले ही दिन इसने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार ओपनिंग हासिल की।

‘थामा’ समेत इन फिल्मों से निकली आगे

फिल्म एनालिटिक्स साइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने भारत में शाम 7:05 बजे तक 1.18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं बाकी फिल्मों के कलेक्शन इससे काफी पीछे हैं,  ‘थामा’ ने लगभग 35 लाख और ‘दीवानियत’ ने करीब 41 लाख रुपये जुटाए हैं। इमरान हाशमी की ‘हक’ ने भी अब तक लगभग 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, लेकिन ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने सभी को पछाड़ दिया है।

फिल्म के निर्देशक डैन ट्रेचनबर्ग, जिन्होंने पहले भी ‘प्रे’ जैसी सुपरहिट शिकार-थीम पर आधारित फिल्म बनाई थी, इस बार दर्शकों के लिए और भी ज़्यादा दमदार विजुअल्स और एक्शन लेकर आए हैं। इस बार की कहानी में ट्विस्ट यह है कि जो कभी शिकारी था, वही अब शिकार बन चुका है। कहानी में सर्वाइवल, बदला और इंसान बनाम एलियन की दिलचस्प लड़ाई को बेहद रियल तरीके से दिखाया गया है।

VFX ने जीता दर्शकों का दिल

80 के दशक में शुरू हुई ‘प्रेडेटर’ फ्रेंचाइजी का यह नया चैप्टर मिलेनियल्स के लिए नॉस्टैल्जिया लेकर आया है, जबकि नई जनरेशन को यह फिल्म अपने VFX और रॉ एक्शन से इंप्रेस कर रही है। भारतीय दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसे “अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म” बताया है। कई यूजर्स का कहना है कि ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ सिनेमाघर में देखने लायक विजुअल अनुभव है। अगर शुरुआती कलेक्शन का ट्रेंड यही रहा, तो यह फिल्म आने वाले दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज