राहुल राज सिंह ने काम्या पंजाबी पर लगाया गंभीर आरोप 
मनोरंजन

काम्या पंजाबी ने सेट किया था प्रत्युषा बनर्जी की हत्या का नैरेटिव, राहुल राज सिंह का चौंकाने वाला दावा

प्रत्यूषा बनर्जी की मौत को 9 साल बीत गए हैं। अब प्रत्यूषा के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने काम्या पंजाबी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्हें मौत का जिम्मेदार बताने के लिए नैरेटिव सेट किया गया था।

अनिल सिंह

मुंबई: बालिका वधू एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के बाद हड़कंप मच गया था। एक्ट्रेस ने 2016 में कथित तौर पर आत्महत्या की थी। लेकिन बाद में उनके एक बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। हालांकि अब वो उस मामले से बाहर हैं। लेकिन अब 9 साल बाद राहुल राज सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि उनके ऊपर यह आरोप काम्या पंजाबी के सेट किए गए नैरेटिव की वजह से लगा था। इतना ही नहीं राहुल राज सिंह ने यह भी बताया है कि काम्या पंजाबी ने प्रत्युषा से ढाई लाख रुपए उधार लिए थे जो उसने कभी नहीं लौटाया।

राहुल राज सिंह ने सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि प्रत्युषा की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार कैसे ठहराया गया। राहुल राज ने दावा किया कि काम्या पंजाबी ने प्रत्युषा की हत्या की कहानी की शुरुआत की थी, जिसे बाद में विकास गुप्ता और राखी सावंत ने आगे बढ़ाया उन्होंने कहा था कि प्रत्युषा की हत्या मैंने की है, मैंने तो यही मीडिया इंटरव्यूज में देखा। उन्होंने दावा किया था कि प्रत्युषा पर कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी, उनके पास काम था। विकास गुप्ता ने कभी भी प्रत्युषा को कभी भी काम नहीं दिया पर ऐसे बयान जरूर दिए।

राहुल राज ने फिर काम्या पंजाबी के बारे में बात करते हुए बताया कि काम्या ने प्रत्युषा  से ढाई लाख रुपए उधार लिए थे और कभी नहीं चुकाया। मैं काम्या को जानता था। वो लोग खूब पार्टी किया करते थे। मैंने प्रत्युषा को शराब पीने और पार्टी में जाने से मना किया था, उसे समझ आया कि यह सही है, इसलिए उसने मेरा कहा मान लिया, इसी बात की वजह से मैं काम्या और बाकी लोगों की नजर में विलेन बन गया। उन्हें ऐसा लगने लगा कि मेरी वजह से प्रत्युषा उनसे दूर जा रही है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता