प्रणित मोरे (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

370 रुपये बिरयानी विवाद में बढ़ीं Pranit More की मुश्किलें, NCW के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस

Pranit More Controversy: 370 रुपये की बिरयानी विवाद में प्रणित मोरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित, हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनाली झा

Pranit More 370 Rupees Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने और समन जारी करने के बाद अब महाराष्ट्र साइबर ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला एक कॉमेडी शो के दौरान की गई विवादित टिप्पणी से जुड़ा है।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित और बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वायरल वीडियो और उससे जुड़े कंटेंट ने कानून के किन प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रणित मोरे के सामने कानूनी चुनौतियां और बढ़ गई हैं। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले को गंभीर मानते हुए नोटिस जारी किया था।

हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार भी जांच के घेरे में

पुलिस की कार्रवाई केवल प्रणित मोरे तक सीमित नहीं रही। इस मामले में मंच से विवादित बयान देने वाले हिमांशु जांगड़ा और शो में मौजूद दर्शक सेजल पवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूरे घटनाक्रम में शामिल सभी पक्षों की भूमिका की समीक्षा की जानी आवश्यक है। इसी आधार पर तीनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

विवाद की शुरुआत एक कॉमेडी शो के दौरान दर्शकों के साथ हुई बातचीत से हुई थी। शो में मौजूद हिमांशु जांगड़ा ने कथित तौर पर अपने डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी और बाद में उससे शारीरिक संबंध की उम्मीद की थी। उनकी टिप्पणी में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

पहले NCW ने भी लिया था संज्ञान

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही हरियाणा पुलिस से भी मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है। अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस की FIR के बाद यह विवाद केवल सोशल मीडिया बहस तक सीमित नहीं रह गया है। आने वाले दिनों में जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए