सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं बना था Tadap Tadap Ke गाना, इस्माइल दरबार ने सुनाया केके से जुड़ा किस्सा

Tadap Tadap Ke Song Memories: इस्माइल दरबार ने बताया कि तड़प तड़प के गाना मूल रूप से हम दिल दे चुके सनम के लिए नहीं बनाया गया था। केके ने शुरुआत में इसे अपनी स्टाइल का गाना मानने से इनकार कर दिया था।
Salman Khan Tadap Tadap Ke Song Memories Hum Dil De Chuke Sanam
सलमान खान और इस्माइल दरबार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Salman Khan Tadap Tadap Ke Song Story: हिंदी सिनेमा के सबसे भावुक और यादगार गीतों में शामिल ‘तड़प तड़प के’ को लेकर मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह गाना शुरुआत में हम दिल दे चुके सनम के लिए तैयार नहीं किया गया था। बल्कि इसे किसी दूसरे बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक स्क्रैच ट्रैक के तौर पर रिकॉर्ड किया जा रहा था।

हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान इस्माइल दरबार ने इस गीत के निर्माण और दिवंगत गायक KK से जुड़ी कई यादें साझा कीं, जिन्हें सुनकर दर्शक भी भावुक हो गए। इस्माइल दरबार ने बताया कि उस समय उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ नहीं मिली थी। वह किसी अन्य फिल्म के लिए ‘तड़प तड़प के’ का स्क्रैच वर्जन तैयार कर रहे थे।

संजय लीला भंसाली की फिल्म

कुछ समय बाद जब संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए बुलाया, तो दोनों करीब छह महीने तक संगीत पर काम करते रहे। इसी दौरान इस्माइल ने उन्हें यह गाना सुनाया। गीत सुनते ही भंसाली बेहद प्रभावित हुए। इस्माइल के अनुसार, भंसाली ने उनसे कहा था कि अब उन्हें समझ आ गया है कि उनकी फिल्म का इंटरवल कहां होगा और क्लाइमैक्स कैसे बनेगा। उन्होंने इसे फिल्म की आत्मा तक पहुंचाने वाला गीत बताया।

पहली मुलाकात में केके ने कर दिया था इनकार

इस्माइल दरबार ने बताया कि ‘तड़प तड़प के’ के जरिए उनकी पहली मुलाकात केके से हुई थी। उन्होंने यह गीत मुंबई के बांद्रा स्थित पर्पल हेज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया था। जब केके को गाना सुनाया गया तो उनकी पहली प्रतिक्रिया काफी हैरान करने वाली थी। गायक ने कहा कि यह मेरी स्टाइल का गाना नहीं है, इसलिए मैं इसे नहीं गा सकता। हालांकि इस्माइल दरबार को पूरा भरोसा था कि केके की आवाज इस गीत के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

रिकॉर्डिंग के बाद भावुक हो गई थीं केके की पत्नी

काफी बातचीत के बाद केके ने गाना रिकॉर्ड करने के लिए हामी भर दी। इस्माइल दरबार ने बताया कि रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद जब गीत सुनाया गया तो सबसे पहले केके की पत्नी भावुक हो गई थीं। उनके अनुसार, गाने की गहराई और दर्द ने सभी को छू लिया था। बाद में यही गीत फिल्म का सबसे लोकप्रिय ट्रैक बना और आज भी इसे हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन दर्दभरे गीतों में गिना जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com