प्रकाश राज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

साउथ एक्टर प्रकाश राज पर कानूनी शिकंजा, डुप्लीकेट वोटर ID केस में गैर-जमानती वारंट

Prakash Raj Voter ID Case Court Order: बेंगलुरु की एक कोर्ट ने एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उन पर कई राज्यों में एक से अधिक वोटर आईडी कार्ड रखने का संगीन आरोप है।

यति सिंह

Prakash Raj Voter ID Case Controversy: साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को झकझोर देने वाले फेमस एक्टर प्रकाश राज इस समय एक बेहद गंभीर कानूनी जाल में घिर गए हैं। देश के चुनावी नियमों के अनुसार अनदेखी करने के मामले में बेंगलुरु की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।  कोर्ट ने एक्टर की बार-बार की अनुपस्थिति को देखते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।

इस अदालती आदेश के बाद से ही देश के राजनीतिक और मनोरंजन गलियारों में सुर्खियों का बाजार गर्म हो गया है। हमेशा सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों पर बेबाकी से बात करने वाले प्रकाश राज के लिए आने वाले दिन कानूनी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

4 राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने का गंभीर आरोप

दरअसल यह पूरा विवाद साल 2019 में दर्ज कराई गई एक शिकायत से जुड़ा हुआ है। वकील दिलीप कुमार ने बेंगलुरु के हलासुर गेट पुलिस स्टेशन में प्रकाश राज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में दावा किया गया था कि एक्टर के पास एक या दो नहीं, बल्कि कुल 4 अलग-अलग राज्यों के वोटर आईडी कार्ड हैं। शिकायत के मुताबिक, उनके नाम कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों की वोटर लिस्ट में दर्ज पाए गए हैं। चुनाव आयोग के कड़े नियमों के अनुसार, देश के किसी भी नागरिक को केवल एक ही स्थान पर मतदाता के रूप में रजिस्ट्रर होने का अधिकार है। ऐसे में एक से ज्यादा पहचान पत्र रखना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना जाता है।

अदालती समन को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि जब शुरुआत में इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस और निर्वाचन आयोग के बड़े अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्याय की गुहार लगाते हुए सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। बेंगलुरु की 48वीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की।

कोर्ट ने सच्चाई जानने और एक्टर का पक्ष सुनने के लिए उन्हें दो बार आधिकारिक समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद, प्रकाश राज दोनों ही तारीखों पर अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अब एक्टर की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं और उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है।

पहले विवादों से जुड़ा एक्टर प्रकाश राज का नाता

प्रकाश राज न केवल साउथ सिनेमा बल्कि बॉलीवुड का भी एक बेहद लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार और सशक्त भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्मों से इतर वह देश के समसामयिक और राजनैतिक मुद्दों पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से काफी मुखर रहते हैं। यही वजह है कि इस कानूनी कार्रवाई को लेकर आम जनता और उनके प्रशंसकों के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हाल ही में अभिनेता प्रकाश राज के इस तीखे हमले के बाद सियासत के गलियारों में हलचल तेज हो गई। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया था। पवन कल्याण अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि देश की संप्रभुता और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट