-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prakash Raj Journey Struggle To Success Bollywood Villain Story
300 रुपये महीने से शुरू हुआ सफर, सिर्फ खलनायक नहीं, हर रोल में प्रकाश राज ने जीता फैंस का दिल
- Written By: सोनाली झा
Prakash Raj Career: प्रकाश राज का सफर संघर्ष से सफलता तक का शानदार उदाहरण है। थिएटर से शुरुआत कर उन्होंने कई भाषाओं में काम किया और विलेन के साथ-साथ इमोशनल किरदारों में भी पहचान बनाई।

प्रकाश राज (फोटो- सोशल मीडिया)
Prakash Raj Birthday Special: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को हुआ था। प्रकाश राज आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रकाश राज ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर तरह के किरदारों में जान डाली है। चाहे खूंखार विलेन हो या फिर इमोशनल पिता का रोल, उन्होंने हर भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ी है।
सिंघम में निभाया गया ‘जयकांत शिखरे’ का किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में बसा हुआ है। इस रोल के लिए प्रकाश राज ने अपनी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन को खुद इम्प्रोवाइज किया, जिसने उनके किरदार को और भी खतरनाक और यादगार बना दिया। प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘प्रकाश राज’ रख लिया।
कई भाषाओं में बनाई पहचान
फिल्मी बैकग्राउंड न होने की वजह से उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। एक समय ऐसा था जब वह काम की तलाश में पैदल ही एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो तक जाते थे। अभिनय की शुरुआत उन्होंने थिएटर से की, जहां उन्हें महज 300 रुपये महीने की कमाई होती थी। कन्नड़ भाषी होने के बावजूद प्रकाश राज ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। शुरुआती दिनों में भाषाओं को लेकर दिक्कतें आईं, लेकिन उन्होंने हर भाषा को बारीकी से सीखा और आज खुद अपनी फिल्मों की डबिंग करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
बॉलीवुड में भी दिखाया दम
प्रकाश राज को तमिल फिल्म ‘ड्युएट’ से बड़ा ब्रेक मिला। इसके बाद ‘घिल्ली’, ‘पोकिरी’ और ‘ओक्काडु’ जैसी फिल्मों में उनके निगेटिव रोल ने उन्हें साउथ सिनेमा का बड़ा विलेन बना दिया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने वॉन्टेड से एंट्री की और फिर ‘सिंघम’, ‘दबंग 2’ और ‘हीरोपंती’ जैसी फिल्मों में अपने खलनायक अवतार से दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें बॉलीवुड में भी खास पहचान दिलाई।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ में आर माधवन का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन, अजय सान्याल बनकर जीता फैंस का दिल, सामने आई तस्वीरें
इमोशनल किरदारों में भी जीता दिल
प्रकाश राज ने सिर्फ विलेन के रूप में ही नहीं, बल्कि गंभीर और इमोशनल किरदारों में भी दर्शकों का दिल जीता। तमिल फिल्म ‘अभियुम नानुम’ और तेलुगू फिल्म ‘आकाशमन्ता’ में उन्होंने एक समर्पित पिता का किरदार निभाया। वहीं फिल्म ‘धोनी’ में भी उनके अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। संघर्ष से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में शामिल करता है।
Prakash raj journey struggle to success bollywood villain story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
Jun 25, 2026 | 07:28 AMदिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल
Jun 25, 2026 | 07:28 AM6 साल का लंबा इंतजार खत्म! लिपुलेख दर्रे से कल फिर शुरू होगा India-China Trade, तिब्बत जाएंगे भारतीय व्यापारी
Jun 25, 2026 | 07:25 AMसाराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
Jun 25, 2026 | 07:24 AMमध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर, आज 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 25, 2026 | 07:24 AMनागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Jun 25, 2026 | 07:14 AMपुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Jun 25, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













