प्राजक्ता कोली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Gen-Z प्रोटेस्ट के बीच प्राजक्ता कोली ने नेपाल ट्रिप किया कैंसिल, बोलीं- 'ये एंजॉय करने का समय नहीं'

Nepal Protest News: नेपाल में इन दिनों हो रहे जेन-जी प्रोटेस्ट पर अब प्रॉजक्ता कोली ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी नेपाल की ट्रिप भी कैसिंल कर दी है और कहा कि ये जश्न मनाने का समय नहीं है।

स्नेहा मौर्या

Prajakta Koli Cancels Nepal Trip: एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने हाल ही में अपनी नेपाल यात्रा रद्द करने का फैसला किया है। नेपाल में चल रहे जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों और अशांति के बीच प्राजक्ता ने यह कदम लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस समय जश्न मनाना उन्हें उचित नहीं लगता और वह प्रभावित लोगों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहती हैं।

दरअसल, प्राजक्ता कोली ने मंगलवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "नेपाल में जो घटनाएं कल घटीं, वे बेहद दुखद हैं। इस समय किसी भी उत्सव का मनाना अनुचित लगता है।" उन्होंने आगे लिखा, "मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपना अपूरणीय नुकसान सहा है। मैं नेपाल जाकर वहां के लोगों से मिलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए बहुत उत्साहित थी, लेकिन फिलहाल यह सही समय नहीं है। मैं आशा करती हूं कि जल्द ही ऐसा समय आएगा जब मैं वहां जाकर अपने फैंस से मिल सकूं।"

नेपाल के रहने वाले हैं प्राजक्ता के पति

प्राजक्ता ने हाल ही में काठमांडू के वकील वृषांक खनल से शादी की है, जो नेपाल के रहने वाले हैं। नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी प्रतिक्रिया दी थी। मनीषा ने सोशल मीडिया पर खून से सना एक जूता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "आज का दिन नेपाल के लिए काला दिन है। जनता की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग को गोलियों से दबाना निंदनीय है।"

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत तब हुई जब नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, रेडिट और एक्स जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा, सभी यूजर्स को कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप व्यापक असंतोष फैला और प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध करना शुरू किया।

बढ़ते हिंसा के चलते नेपाल के पीएम ने दिया इस्तीफा

इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। देशभर में व्यापक अशांति का माहौल व्याप्त है, और दुनियाभर के लोग इस स्थिति पर ध्यान दे रहे हैं। प्राजक्ता कोली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सभी प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई है और आशा व्यक्त की है कि जल्द ही यह संकट समाप्त होगा।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत