प्रकाश राज ने छोड़ी प्रभास की ‘स्पिरिट’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'स्पिरिट' फैंस को लगा बड़ा झटका, दीपिका के बाद प्रकाश राज ने भी छोड़ी प्रभास की मेगा फिल्म? जानें वजह

Prakash Raj Exits Spirit: प्रभास की पैन इंडिया फिल्म ‘स्पिरिट’ को एक और झटका लगा है। खबरे हैं कि दीपिका पादुकोण के बाद प्रकाश राज ने क्रिएटिव मतभेद के चलते फिल्म छोड़ दी है।

स्नेहा मौर्या

Prabhas Spirit Movie Cast Changes: संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास की इस मेगा पैन इंडिया फिल्म के अपडेट फैंस के लिए हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं। पहले दीपिका पादुकोण ने फिल्म से किनारा कर लिया था, और अब खबर है कि दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस प्रोजेक्ट को अलविदा कह दिया है।

ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश राज अब ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं रहेंगे। शुरुआत में उनका किरदार कहानी में काफी अहम और दमदार माना जा रहा था। लेकिन सेट पर कुछ सीन और उनके शॉटिंग तरीके को लेकर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच तीखी बहस हुई, जो धीरे-धीरे गहरी कड़वाहट में बदल गई।

‘स्पिरिट’ फिल्म से बाहर हुए प्रकाश राज

रिपोर्ट में कहा गया है कि समस्या सिर्फ डायरेक्टर तक ही सीमित नहीं थी। प्रोडक्शन टीम के साथ भी अभिनेता का तालमेल सही नहीं बैठ रहा था। सेट पर उनके व्यवहार को लेकर टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा, और अंततः मेकर्स ने फिल्म से उन्हें बाहर करने का निर्णय लिया। इस बारे में न तो प्रकाश राज ने कोई बयान दिया है और न ही फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक टिप्पणी की है। यह पहली बार नहीं है जब ‘स्पिरिट’ के सेट पर किसी बड़े कलाकार ने फिल्म छोड़ी हो। साल 2024 में दीपिका पादुकोण भी फिल्म छोड़ चुकी थीं। उस समय उनके द्वारा रखी गई शर्तें जैसे 8 घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस और मुनाफे में हिस्सेदारी डायरेक्टर वांगा के अनुकूल नहीं थीं, जिससे उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली।

नए साल पर रिलीज हुआ था फिल्म का पोस्टर

फिल्म के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नए साल के मौके पर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया, जिसमें प्रभास अपनी जख्मी पीठ पर पट्टियां बांधे नजर आए, जबकि तृप्ति डिमरी सिगरेट जलाते हुए शांत अंदाज में खड़ी हैं। टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म खुद वांगा ने लिखी और डायरेक्ट की है।

‘स्पिरिट’ में जबरदस्त एक्शन और इमोशन का तड़का देखने को मिलेगा, और पैन इंडिया स्तर पर इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि फैंस को इस बदलाव से निराशा हो सकती है, लेकिन फिल्म की कहानी और विजुअल्स निश्चित रूप से इस बहस और विवाद को भुला देंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी