द राजा साब (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘द राजा साब’, अब ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानिए कब और कहां देख पाएंगे प्रभास की फिल्म

Prabhas New Film OTT: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, अब दर्शकों की नजरें इसकी ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म पर टिकी हैं।

स्नेहा मौर्या

The Raja Saab On OTT: 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ से मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बनी इस फिल्म को प्रभास के स्टारडम का बड़ा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन रिलीज के बाद हालात कुछ और ही नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और अब इसे कमाई के मामले में कमजोर फिल्मों की लिस्ट में गिना जा रहा है।

फिल्म की धीमी कमाई के बीच अब सबसे ज्यादा चर्चा ‘द राजा साब’ की ओटीटी रिलीज को लेकर हो रही है। थिएटर में फिल्म देखने से चूके दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर यह मूवी ऑनलाइन कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

जियो हॉटस्टार के पास हैं ओटीटी राइट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार के पास ‘द राजा साब’ के ओटीटी राइट्स हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने जियो हॉटस्टार के साथ स्ट्रीमिंग डील फाइनल कर ली थी। यह डील काफी बातचीत और शर्तों के बाद तय हुई थी। फिलहाल फिल्म को रिलीज हुए करीब 12 दिन हो चुके हैं और यह अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। ऐसे में दर्शकों को ओटीटी रिलीज के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

फरवरी में हो सकती है ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

ओटीटी प्ले प्रीमियर की रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी 2026 में ‘द राजा साब’ को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या जियो हॉटस्टार की तरफ से इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर फिल्में थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। हालांकि, ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है, इसलिए इसकी डिजिटल रिलीज अपेक्षाकृत जल्दी होने की संभावना जताई जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही कमाई?

अगर कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साहब’ ने 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 141 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। प्रभास जैसे सुपरस्टार और फिल्म के भारी-भरकम बजट को देखते हुए यह आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है। वहीं, कोई मोई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना लगभग तय माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में कमजोर प्रदर्शन के बाद ‘द राजा साब’ ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM