मनोरंजन

कांस 2024 में 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर आउट, अवनीत कौर संग इश्क फरमाएंगे शांतनु माहेश्वरी

सोनाली झा

मुंबई: फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। कांस फिल्म फेस्टिवल में एक के बाद एक इंडियन एक्टर और एक्ट्रेस रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अवनीत कौर की अपनी अपकमिंग इंटरनेशनल फिल्म 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर कांस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च हुआ।

अवनीत कौर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि कांस में लव इन वियतनाम का फर्स्ट लुक लॉन्च करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह पहला भारत-वियतनाम सहयोग है और इसे आपके साथ शेयर करने में मुझे अधिक खुशी हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में अवनीत कौर के साथ एक्टर शांतनु माहेश्वरी इश्क फरमाते दिखाई देंगे।

फिल्म के स्टार कास्ट लव इन वियतनाम में अवनीत कौर, शांतनु माहेश्वरी के अलावा एक्ट्रेस खा नगन समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है। बता दें कि लव इन वियतनाम 'मैडोना इन ए फण ओमंग कुमार कोट' किताब पर आधारित है। फिल्म का निर्माण अभिषेक अंकुर, कैन राहुल बाली, तारिक खान और जेबा साजिद ने किया है।

कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए ये स्टार

इस फेस्टिवल में कियारा आडवाणी से लेकर ऐश्वर्या राय ग्रैंड एंट्री ली। कियारा के बाद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने इस रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लाल परी बनकर रेड कारपेट पर कहर ढाया। शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने हाल ही में ऑफ शोल्डर गाउन में रेड कारपेट अपना जलवा बिखेरा। उनसे पहले दीप्ति सधवानी ने कांस फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली थीं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें