पंचायत के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'पंचायत' के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी

Panchayat Cast: 'पंचायत' के बिनोद यानी आशोक पाठक से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने 'सुन रहा है ना बिनोद' कहकर सभी का ध्यान खींच लिया। वहीं, फैंस अब 'पंचायत 5' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोनाली झा

Narendra Modi Meets Panchayat Cast: लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' ने अपने दमदार किरदारों और देसी हास्य से देशभर के दर्शकों का दिल जीता है। शो के सबसे चर्चित किरदारों में से एक 'बिनोद' भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। हाल ही में एक समारोह के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात 'पंचायत' के कलाकारों से हुई तो उन्होंने आशोक पाठक को देखते ही मुस्कुराते हुए कहा कि सुन रहा है ना बिनोद।

प्रधानमंत्री के मुंह से यह मशहूर डायलॉग सुनकर अभिनेता आशोक पाठक हैरान रह गए और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 'पंचायत' के कलाकार आशोक पाठक तथा दुर्गेश कुमार की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीएम मोदी दोनों कलाकारों से गर्मजोशी से मिलते और बातचीत करते नजर आते हैं। इस खास पल को लोगों ने खूब पसंद किया।

आशोक पाठक ने कही ये बात

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आशोक पाठक ने इस मुलाकात को अपनी जिंदगी का बेहद खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक साधारण मुलाकात इतनी चर्चा का विषय बन जाएगी। आशोक पाठक ने कहा कि जब से यह वीडियो वायरल हुआ है, तब से मैं लोगों का इतना प्यार देखकर भावुक हूं। अगर देश के प्रधानमंत्री आपके काम की तारीफ करें तो यह किसी भी कलाकार और देशवासी के लिए गर्व की बात होती है।

पंचायत को मिला दर्शकों का प्यार

आशोक पाठक ने जिस आत्मीयता से मुलाकात की और खुद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, उससे यह पल मेरे लिए और भी खास बन गया। उन्होंने आगे कहा कि 'पंचायत' को दर्शकों से लगातार मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर उन्हें बेहद खुशी होती है। उनके मुताबिक, यही प्यार कलाकारों को बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।

पंचायत 5 का भी है बेसब्री से इंतजार

'पंचायत' अब तक चार सफल सीजन और 30 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर चुकी है। इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैजल मलिक, पंकज झा, आशोक पाठक और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अब फैंस को इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पंचायत सीजन 5' सितंबर या अक्टूबर 2026 में स्ट्रीम हो सकता है।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम